Sunday, June 21, 2026
BREAKING
केंद्रीय जेल फरीदकोट से मोबाइल फोन बरामद, 2 हवालातियों और 3 बंदियों के खिलाफ केस दर्ज कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगने से सहमे लोग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में खूनी टकराव: 'आप' नेता पर सरेराह फायरिंग के आरोप, बना दहशत का माहौल "हिमाचल भविष्य की चुनौतियों के लिए लोक निर्माण विभाग को बनाएगा आधुनिक और मजबूत", बोले CM सुक्खू Himachal : दिल की बीमारी का इंजेक्शन निकला नकली, दवा निर्माता कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई Shimla: HRTC चालक-परिचालक यूनियनों को वार्ता का न्यौता Haryana: रेवाड़ी में CM फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रजिस्ट्रेशन नहीं मिलने पर निजी अस्पताल किया सील Haryana: दयालु योजना के हजारों लाभार्थियों को मिलेगा लाभ, 6 महीने तक कर सकेंगे क्लेम हरियाणा में अब आवारा कुत्ते नागरिकों को नहीं बना पाएंगे शिकार, केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम देश के सभी संस्थान भी अपने स्तर पर योग को अपनाएं, जिससे पूरे देश को मिलेगा लाभ- रमन बंसल

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: पश्चिम बंगाल में भव्य कार्यक्रम, योग को मिला वैश्विक मंच; भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

21 जून, 2026 11:26 AM

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में योग को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस बार का आयोजन कई मायनों में खास रहा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने इसे पश्चिम बंगाल और खासकर कोलकाता के लिए गौरव का क्षण बताया।

पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि पहली बार कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इतने भव्य स्तर पर मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी इस आयोजन को और भी विशेष बनाती है। यह पश्चिम बंगाल के हर युवा और हर नागरिक के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री स्वयं यहां आकर सभी के साथ योग कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री शंकर घोष ने कहा कि योग को वैश्विक पहचान दिलाने में प्रधानमंत्री मोदी का सबसे बड़ा योगदान रहा है। उनके प्रयासों की वजह से आज पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ रही है और इसे अपने जीवन का हिस्सा बना रही है। वहीं, मंत्री मनोज कुमार उरांव ने कहा कि योग हमारी प्राचीन परंपरा और संस्कृति का हिस्सा रहा है। यह हमारे पूर्वजों के समय से चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इसे एक बार फिर लोगों के बीच लोकप्रिय बना रहे हैं। खासकर युवा पीढ़ी को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जो एक बेहद सकारात्मक पहल है।

भाजपा विधायक रितेश तिवारी ने इस दिन को कोलकाता के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री की मौजूदगी और इस आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर मिलना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है। उधर, भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने भी खुशी जताते हुए कहा कि योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगाभ्यास करने से लोगों में उत्साह बढ़ा है। उन्होंने जनता की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और इस आयोजन को बेहद महत्वपूर्ण बताया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी; बोले- अब आजाद बंगाल

बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी; बोले- अब आजाद बंगाल

दिल्ली में BRICS देशों के NSA का जमावड़ा, डोभाल करेंगे अध्यक्षता; चीन से होगी सीधी बात

दिल्ली में BRICS देशों के NSA का जमावड़ा, डोभाल करेंगे अध्यक्षता; चीन से होगी सीधी बात

ममता बनर्जी की TMC और उद्धव गुट में क्यों हुई बगावत? भाजपा नेता ने बता दी पूरी बात

ममता बनर्जी की TMC और उद्धव गुट में क्यों हुई बगावत? भाजपा नेता ने बता दी पूरी बात

प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना को सौंपे तीन स्वदेशी युद्धपोत, कहा- 'स्वयं को तैयार कर रहा भारत'

प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना को सौंपे तीन स्वदेशी युद्धपोत, कहा- 'स्वयं को तैयार कर रहा भारत'

ललितपुर में विकास की नई शुरुआत, सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां

ललितपुर में विकास की नई शुरुआत, सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां

डासना में सरकारी तालाब पर अवैध खनन के आरोप, करोड़ों के नुकसान की आशंका

डासना में सरकारी तालाब पर अवैध खनन के आरोप, करोड़ों के नुकसान की आशंका

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बिहार के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित, पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बिहार के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित, पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योगाभ्यास

दतिया में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किए पीताम्बरा पीठ के दर्शन

दतिया में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किए पीताम्बरा पीठ के दर्शन

योग व्यक्ति, समाज और विश्व चेतना को जोड़ने का सशक्त माध्यम : राष्ट्रपति मुर्मु

योग व्यक्ति, समाज और विश्व चेतना को जोड़ने का सशक्त माध्यम : राष्ट्रपति मुर्मु

योग दिवस पर राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत अब एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुकी है

योग दिवस पर राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत अब एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुकी है