Monday, August 17, 2026
BREAKING
नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, तीसरी सोमवारी पर 12 किमी तक लगी कतार प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

राष्ट्रीय

अंडर-18 हॉकी एशिया कप - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुष और महिला टीम को जीत की बधाई दी

06 जून, 2026 09:12 PM

नई दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान में खेली गई अंडर-18 हॉकी एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय पुरुष और महिला टीमों को बधाई दी है और खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय अंडर-18 हॉकी पुरुष टीम ने शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जापान को हराकर 'अंडर-18 एशिया कप 2026' का खिताब जीता। भारतीय टीम ने जापान को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, "हमारे युवा हॉकी खिलाड़ियों की शानदार कामयाबी। भारतीय पुरुष अंडर-18 हॉकी टीम को पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 जीतने पर बधाई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त स्किल और टीमवर्क दिखाया, जिसका नतीजा फाइनल में यादगार जीत के रूप में सामने आया। यह जीत हमारे युवाओं के बीच हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता को भी दिखाती है। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।"
भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम ने एशिया कप 2026 में कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में कोरिया पर 3-0 से जीत हासिल की।
पीएम ने महिला हॉकी टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, "भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम को अंडर-18 एशिया कप 2026 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त हिम्मत दिखाई। यह कामयाबी भारत में महिला हॉकी की बढ़ती ताकत और हमारे खिलाड़ियों की जबरदस्त काबिलियत को दिखाती है। टीम को उनके आने वाले प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"
हॉकी इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर महिला और पुरुष टीमों के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए नगद पुरस्कार की घोषणा की है।
अंडर-18 पुरुष टीम के लिए हॉकी इंडिया ने एक्स पर लिखा, "भारत के गोल्ड मेडल जीतने का जश्न मनाने के लिए, हॉकी इंडिया ने हर खिलाड़ी के लिए 3 लाख और हर सहयोगी स्टाफ के लिए 1.5 लाख के नगद पुरस्कार की घोषणा की है।"
हॉकी इंडिया ने कांस्य पदक जीतने वाली अंडर-18 महिला हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों के लिए 1-1 लाख और सहयोगी स्टाफ के लिए 50-50 हजार के पुरस्कार की घोषणा की है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार