Monday, July 06, 2026
BREAKING
पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो' भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित अंकारा समिट से पहले नाटो के सामने दरारें और हो सकती हैं गहरी अमेरिका चंद्रमा पर फिर से पहुंचने की रेस में चीन से कर रहा प्रतिस्पर्धा, टाइमलाइन अब महीनों में तय : नासा प्रमुख वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा

मनोरंजन

Zubeen Death Case: जुबीन गर्ग की मौत हादसा नहीं हत्या थी, साथी ने लगाया जहर देने का आरोप

05 अक्टूबर, 2025 06:59 PM

असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की सिंगापुर में हुई रहस्यमय मौत के मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। जुबीन के म्यूजिक बैंड के सदस्य शेखर ज्योति गोस्वामी ने जुबीन की मौत को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताया है। उन्होंने इस जघन्य कृत्य के लिए जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और महोत्सव के आयोजक श्यामकानू महंत पर जहर देने का सीधा आरोप लगाया है। यह सनसनीखेज खुलासा विशेष जांच दल (SIT) के सामने दिए गए शेखर ज्योति के बयान में हुआ है।

साथी का दावा: साजिश के तहत विदेश में मारा गया
शेखर ज्योति गोस्वामी ने एसआईटी को बताया कि मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और आयोजक श्यामकानू महंत ने मिलकर साजिश रची और इसे डूबने से हुआ हादसा साबित करने की कोशिश की। विदेशी जगह क्यों? शेखर ज्योति ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने जानबूझकर इस साजिश को अंजाम देने के लिए एक विदेशी जगह (सिंगापुर) को चुना ताकि सच्चाई को दबाया जा सके। गोस्वामी ने दावा किया कि यॉट पर सिद्धार्थ शर्मा ने खुद शराब उपलब्ध कराई और आयोजकों से कहा कि वे ड्रिंक्स की व्यवस्था न करें। मैनेजर ने उन्हें घटना से जुड़े किसी भी वीडियो को शेयर न करने का निर्देश भी दिया था। गोस्वामी के मुताबिक मैनेजर ने जबरन यॉट का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया जिससे नाव अस्थिर हो गई।

झाग निकल रहा था, मैनेजर ने कहा- 'जाबो दे, जाबो दे
शेखर ज्योति गोस्वामी ने जुबीन की मौत के समय मैनेजर के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाए हैं:

संदिग्ध व्यवहार: गोस्वामी का दावा है कि जुबीन एक बेहतरीन तैराक थे इसलिए दुर्घटनावश डूबने की आशंका लगभग नामुमकिन है।

मेडिकल सहायता से इनकार: गोस्वामी के अनुसार जब जुबीन गर्ग के मुंह और नाक से झाग निकल रहा था, तो मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा ने इसे एसिड रिफ्लक्स बताकर नजरअंदाज कर दिया और उन्हें तत्काल मेडिकल सहायता नहीं दी।

चौंकाने वाला बयान: गोस्वामी ने आरोप लगाया कि मैनेजर ने कथित तौर पर चिल्लाया, "जाबो दे, जाबो दे" (उसे जाने दो, जाने दो) जिससे उनकी मंशा संदिग्ध लगती है।

एसआईटी की रिमांड नोट में जुबीन की को-सिंगर अमृत प्रभा महंता और एक्ट्रेस निशिता गोस्वामी के बयानों का भी जिक्र है। पुलिस अब हत्या के एंगल से इस मामले की विस्तृत जाँच कर रही है जिसमें पहले ही मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और आयोजक श्यामकानू महंत को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार