Friday, July 10, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

Women Cricketers Fees: BCCI ने महिला क्रिकेटर्स की मैच फीस में की जबरदस्त बढ़ोतरी, डबल हो गई सैलरी

23 दिसंबर, 2025 05:16 PM

भारतीय महिला क्रिकेटर्स के लिए एक बड़ी गुड न्यूज है। हाल ही में वर्ल्ड कप 2025 खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला टीम के बाद अब BCCI ने घरेलू महिला क्रिकेटरों के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया है। नए साल से महिला खिलाड़ियों की मैच फीस में जबरदस्त बढ़ोतरी की गई है, जिससे उनकी आमदनी लगभग दोगुनी हो जाएगी।

अब तक घरेलू महिला क्रिकेट में खिलाड़ियों को सीमित भुगतान मिलता था। सीनियर महिला टूर्नामेंट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनने वाली खिलाड़ियों को प्रतिदिन 20 हजार रुपये मिलते थे, जबकि रिजर्व खिलाड़ियों को 10 हजार रुपये दिए जाते थे। जूनियर स्तर पर यह राशि और भी कम थी, जहां प्लेइंग इलेवन को 10 हजार और रिजर्व खिलाड़ियों को 5 हजार रुपये ही मिल पाते थे। इस व्यवस्था में एक सीनियर महिला खिलाड़ी पूरे सीजन में औसतन करीब 2 लाख रुपये ही कमा पाती थी।

BCCI के नए फैसले के तहत सीनियर महिला टूर्नामेंट में प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों को अब प्रतिदिन 50 हजार रुपये मिलेंगे, जबकि रिजर्व खिलाड़ियों को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। टी20 मुकाबलों में यह राशि क्रमशः 25 हजार और 12,500 रुपये तय की गई है।

जूनियर महिला क्रिकेटरों के लिए भी बड़ी राहत की खबर है। जूनियर टूर्नामेंट में प्लेइंग इलेवन को अब 25 हजार रुपये और रिजर्व खिलाड़ियों को 12,500 रुपये रोज मिलेंगे। वहीं टी20 प्रारूप में जूनियर खिलाड़ियों की मैच फीस 12,500 और 6,250 रुपये कर दी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले BCCI के पूर्व सचिव जय शाह ने भी महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया था। उनके कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला और पुरुष क्रिकेटरों की मैच फीस को बराबर कर दिया गया था। इसके तहत भारतीय महिला खिलाड़ियों को अब पुरुष खिलाड़ियों के समान ही एक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, एक वनडे के लिए 6 लाख रुपये और एक टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा