Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

दुनिया

WHO ने कांगो और युगांडा में फैले इबोला प्रकोप को सार्वजनिक आपात स्थिति किया घोषित

24 मई, 2026 04:36 PM

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization, WHO) ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा में फैले इबोला प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता की सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित कर दिया है। वहीं, अफ्रीका सीडीसी ने भी इसे महाद्वीपीय सुरक्षा से जुड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति माना है। बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा और दक्षिण सूडान की अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा में इबोला वायरस के बुंडीबुग्यो स्ट्रेन के बढ़ते संक्रमण ने वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 17 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम-2005 के तहत इसे अंतरराष्ट्रीय चिंता की सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित किया। इसके बाद अफ्रीका सीडीसी ने भी इस प्रकोप को महाद्वीपीय सुरक्षा संबंधी सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति का दर्जा दिया है।

गौरतलब हो, डब्ल्यूएचओ की आपातकालीन समिति ने 22 मई को जारी अपनी अस्थायी सिफारिशों में प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों की निगरानी बढ़ाने, अज्ञात कारणों वाले बुखार के मामलों की पहचान और रिपोर्टिंग को मजबूत करने तथा बुंडीबुग्यो वायरस से प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा को हतोत्साहित करने का आह्वान किया है। विशेषज्ञों के अनुसार इबोला एक गंभीर वायरल रक्तस्रावी बुखार है, जिसकी मृत्यु दर काफी अधिक हो सकती है। चिंता की बात यह है कि बुंडीबुग्यो स्ट्रेन से होने वाले संक्रमण की रोकथाम या उपचार के लिए फिलहाल कोई स्वीकृत टीका या विशेष उपचार उपलब्ध नहीं है।

स्वास्थ्य एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा की सीमाओं से लगे देशों, विशेषकर दक्षिण सूडान में संक्रमण फैलने का जोखिम अधिक है। इसी खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए भारतीय नागरिकों को अगले आदेश तक इन देशों की अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। सरकार ने इन देशों में रह रहे या यात्रा कर रहे भारतीय नागरिकों से स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।

राहत की बात यह है कि भारत में अब तक बुंडीबुग्यो स्ट्रेन से होने वाले इबोला संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियां वैश्विक स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और आवश्यक तैयारियों को सुदृढ़ कर रही हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं