Saturday, July 18, 2026
BREAKING
विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल सोनम वांगचुक का साथ देकर युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती दें : दुष्यंत चौटाला जींद के रिलायंस सीबीजी प्लांट पर कांग्रेस का हमला, राव नरेंद्र सिंह बोले- 'ग्रीन एनर्जी के नाम पर जनता की सेहत से खिलवाड़' पुनर्वास की दिशा में शिक्षा और कौशल परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है : अशोक बुवानीवाला जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल 19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा भारत का भविष्य, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है : अनिल विज PM मोदी का जालंधर दौरा: AAP-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'एक कर्ज में डूबी, दूसरी कुर्सी के लिए लड़ रही' Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

हिमाचल

Weather Update: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से गिरा तापमान, कल इन 8 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

30 मई, 2026 08:37 PM

शिमला : राज्य की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात और पहाड़ों सहित मध्य व मैदानी इलाकों में हुई बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। नौतपा में तपे हिमाचल के लोगों सहित पर्यटकों को ठंडक भरे मौसम का अहसास हो गया। जहां पंखे चलने शुरू हो गए थे, वहीं शिमला सहित प्रदेश के कई इलाकों में गर्म वस्त्र व हीटर बाहर निकल आए। ऊना में सबसे अधिक 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जुब्बड़हट्टी में 10.2, सुंदरनगर में 6.6, शिमला शहर में 5.2, नेरी में 3, धर्मशाला में 2.4, कांगड़ा में 1.6, कुफरी में 1 व नाहन में 1.2 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि मनाली में बूंदाबांदी हुई। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान जनजातीय क्षेत्र कुकुमसेरी में 3.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान ऊना में 28.8 व राजधानी शिमला में 17.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

रविवार को 8 जिलों में रहेगा यैलो अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार को बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में ओलावृष्टि, गरज-चमक/बिजली गिरने और तेज अंधड़ चलने का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। 1 से 4 जून तक फिलहाल कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले 3 से 4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 6 डिग्री सैल्सियस और अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सैल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि दर्ज की जाएगी।

इस साल सामान्य से कम बारिश का अनुमान
मौसम केंद्र शिमला ने वर्ष 2026 के दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून से सितम्बर) और आगामी जून महीने के लिए दीर्घावधि पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार सामान्य से कम मानसून रहने की संभावना है। इस साल देश भर में मानसून की कुल वर्षा दीर्घावधि औसत (एलपीए) का 90 प्रतिशत रहने का अनुमान है। हिमाचल में इस साल अधिकांश हिस्सों में मानसून की बारिश सामान्य से कम (एलपीए का 92 फीसदी कम) रहने की संभावना जताई गई है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी