Tuesday, July 14, 2026
BREAKING
होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- ईरान पर फिर लगेगी समुद्री नाकेबंदी आलिया भट्ट ने की तुम्बाड 2 में एंट्री, पहली हॉरर फिल्म पर बोलीं- इस दुनिया का हिस्सा बनना… PM मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बोले- सूर्य और प्रकाश एक-दूसरे के पूरक हैं पीएम मोदी की ‘पंचायत’ के अभिनेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत, पूछा- “सुन रहा है ना बिनोद…” Weather Update: देश के कई हिस्सों में फिर बदलेगा मौसम, कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं तूफान का अलर्ट वियतनाम बोट हादसा: 15 भारतीयों के शव मुंबई पहुंचे, परिवारों को सौंपने की तैयारी शुरू विदेश मंत्री जयशंकर ने UN प्रमुख गुटेरेस से की मुलाकात, पश्चिम एशिया और यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा मिडिल ईस्ट में बढ़ी जंग की आहट, अमेरिका का ईरान पर लगातार तीसरा सैन्य हमला होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी मिसाइल हमला, यूएई के दो तेल टैंकर निशाने पर; भारतीय क्रू मेंबर की मौत, आठ घायल भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट मैच 270 रन से अपने नाम किया, खेल मंत्री ने देश की बेटियों की सराहना की

राष्ट्रीय

Weather Update: देश के कई हिस्सों में फिर बदलेगा मौसम, कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं तूफान का अलर्ट

14 जुलाई, 2026 11:41 AM

उमस भरी गर्मी के बाद एक बार फिर लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने देश के अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बिहार और ओडिशा में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भी आज तेज वर्षा हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बिहार, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड, सिक्किम, कर्नाटक और ओडिशा में तूफान की आशंका है।

असम के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज और सोमवार को राज्य के कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार छह जिले शिवसागर, लखीमपुर, दरांग, सोनितपुर, धेमाजी और जोरहाट बाढ़ से प्रभावित हैं। गुवाहाटी और शिवसागर के कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ के कारण वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है।

वहीं दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए इस सप्ताह मौसम राहत भरा रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 14 जुलाई से 19 जुलाई तक पूरे सप्ताह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं भी किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। यानी फिलहाल भारी बारिश, लू, आंधी या अन्य किसी गंभीर मौसमीय गतिविधि की संभावना नहीं जता ई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूरे सप्ताह दिन का अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बादलों की लगातार आवाजाही के कारण तेज धूप का असर कुछ कम हो सकता है। इसके साथ ही हल्की बारिश और बीच-बीच में चलने वाली तेज हवाएं लोगों को उमस और बढ़ती गर्मी से राहत दे सकती हैं।

14 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम का पूर्वानुमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने का है और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। 15 जुलाई को भी मौसम लगभग समान रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
16 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तथा न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने इस दिन भी पार्टली क्लाउडी स्काई यानी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की बात कही है। 17 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 18 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और मौसम सामान्य बना रहेगा। 19 जुलाई को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इस पूरे सप्ताह एनसीआर में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि दिन का तापमान 38 डिग्री के आसपास बना रहेगा, लेकिन बादलों की आवाजाही, हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी प्रकार की गंभीर मौसमीय स्थिति की आशंका नहीं जताई है, जिससे आम जनजीवन सामान्य रहने की संभावना है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

PM मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बोले- सूर्य और प्रकाश एक-दूसरे के पूरक हैं

PM मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बोले- सूर्य और प्रकाश एक-दूसरे के पूरक हैं

पीएम मोदी की ‘पंचायत’ के अभिनेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत, पूछा- “सुन रहा है ना बिनोद…”

पीएम मोदी की ‘पंचायत’ के अभिनेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत, पूछा- “सुन रहा है ना बिनोद…”

वियतनाम बोट हादसा: 15 भारतीयों के शव मुंबई पहुंचे, परिवारों को सौंपने की तैयारी शुरू

वियतनाम बोट हादसा: 15 भारतीयों के शव मुंबई पहुंचे, परिवारों को सौंपने की तैयारी शुरू

विदेश मंत्री जयशंकर ने UN प्रमुख गुटेरेस से की मुलाकात, पश्चिम एशिया और यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री जयशंकर ने UN प्रमुख गुटेरेस से की मुलाकात, पश्चिम एशिया और यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

संघर्ष और अस्थिरता के दौर में आगे आए यूएन : एस जयशंकर ने भारत के यूएनएससी 2028-29 कैंपेन की शुरुआत की

संघर्ष और अस्थिरता के दौर में आगे आए यूएन : एस जयशंकर ने भारत के यूएनएससी 2028-29 कैंपेन की शुरुआत की

मौसम का डबल अटैक : राजस्थान-गुजरात-एमपी सहित बड़े हिस्से में मानसून पर लगा ब्रेक, अरुणाचल में बादल फटने से ITBP के 15 जवान फंसे

मौसम का डबल अटैक : राजस्थान-गुजरात-एमपी सहित बड़े हिस्से में मानसून पर लगा ब्रेक, अरुणाचल में बादल फटने से ITBP के 15 जवान फंसे

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा : गश्त के दौरान पानी के टैंकर से टकराई पुलिस की ERV, दो हेड कॉन्स्टेबल की मौत, एक गंभीर घायल

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा : गश्त के दौरान पानी के टैंकर से टकराई पुलिस की ERV, दो हेड कॉन्स्टेबल की मौत, एक गंभीर घायल

महिलाओं और बच्चों से जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ हो बड़ी और कड़ी कार्रवाई : भजनलाल शर्मा

महिलाओं और बच्चों से जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ हो बड़ी और कड़ी कार्रवाई : भजनलाल शर्मा

उत्तर प्रदेश: ढाई-तीन घंटे का सफर अब 45 मिनट में, शुरू हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे

उत्तर प्रदेश: ढाई-तीन घंटे का सफर अब 45 मिनट में, शुरू हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे

लखनऊ को मिलेगी जाम से राहत, शहीद पथ पर 23 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर मंजूर: राजनाथ सिंह

लखनऊ को मिलेगी जाम से राहत, शहीद पथ पर 23 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर मंजूर: राजनाथ सिंह