Monday, June 01, 2026
BREAKING
पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत 1241 लाभार्थियों के लिए 6.33 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी : डॉ. बलजीत कौर बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा एस.सी. कमीशन द्वारा रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को तलब दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन भारत-ओमान द्विपक्षीय व्यापार समझौता लागू, किसानों समेत छोटे व्यापारियों के लिए बढ़ेंगे मौके : पीयूष गोयल वैश्विक अस्थिरता से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 508 अंक फिसला आरबीआई अगली कुछ तिमाही तक ब्याज दरों को रख सकता है स्थिर: रिपोर्ट मई में हुंडई और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बिक्री में दर्ज की मजबूत बढ़त, घरेलू मांग बनी रही मजबूत भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई मई में बढ़कर 55 पर पहुंचा, नए ऑर्डरों और उत्पादन में मजबूत वृद्धि

राष्ट्रीय

Weather Update: गर्मी से फिलहाल राहत, 1 और 2 जून को बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी

01 जून, 2026 02:03 PM

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश और आंधी ने गर्मी से राहत दी है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक एनसीआर के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। आईएमडी की ताजा मौसम भविष्यवाणी के अनुसार 1 और 2 जून को क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी पर रोक रहेगी और पूरे सप्ताह पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना नहीं है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 1 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दोपहर और शाम के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश, गरज-चमक तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। 2 जून को भी मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन भी दोपहर और शाम के समय हल्की बारिश, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 3 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी, हालांकि किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। 4 जून को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन कोई विशेष चेतावनी नहीं है।

इसके बाद 5 जून और 6 जून को मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की संभावना है। दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान क्रमशः 27 और 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इन दिनों आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक गर्मी का प्रकोप कम रहेगा। लगातार बादल छाने, हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को लू और उमस से राहत मिलेगी। फिलहाल 6 जून तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बने रहने की संभावना है, जिससे राजधानी और आसपास के शहरों के निवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-ओमान द्विपक्षीय व्यापार समझौता लागू, किसानों समेत छोटे व्यापारियों के लिए बढ़ेंगे मौके : पीयूष गोयल

भारत-ओमान द्विपक्षीय व्यापार समझौता लागू, किसानों समेत छोटे व्यापारियों के लिए बढ़ेंगे मौके : पीयूष गोयल

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल ने 35 नए मंत्रियों को दिलाई शपथ

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल ने 35 नए मंत्रियों को दिलाई शपथ

पीएम स्वनिधि योजना के 6 साल पूरे: पीएम मोदी ने रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को दी बधाई

पीएम स्वनिधि योजना के 6 साल पूरे: पीएम मोदी ने रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को दी बधाई

Monsoon: केरल में जल्द होगी मानसून की एंट्री, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Monsoon: केरल में जल्द होगी मानसून की एंट्री, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

सुप्रीम कोर्ट को पांच नए जज मिले, राष्ट्रपति ने नियुक्ति पर लगाई मुहर

सुप्रीम कोर्ट को पांच नए जज मिले, राष्ट्रपति ने नियुक्ति पर लगाई मुहर

नवाचार, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी आने वाले दशकों में भारत की विकास यात्रा को परिभाषित करेंगे: जितेंद्र सिंह

नवाचार, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी आने वाले दशकों में भारत की विकास यात्रा को परिभाषित करेंगे: जितेंद्र सिंह

गुजरात में आज से 2027 जनगणना की शुरुआत

गुजरात में आज से 2027 जनगणना की शुरुआत

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर राष्ट्र ने किया नमन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर राष्ट्र ने किया नमन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

ताज में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, गाइड से सुनी शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी

ताज में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, गाइड से सुनी शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी

यूपी में बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, अस्पतालों में फैला जाल; हकीकत जान हैरान रह जाएंगे आप

यूपी में बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, अस्पतालों में फैला जाल; हकीकत जान हैरान रह जाएंगे आप