Thursday, April 02, 2026
BREAKING
मानवता के आधार पर मध्य पूर्व युद्ध के बीच हार्मुज में फंसे नाविकों के भोजन का इंतजाम करे ईरान : अनिल विज देश की सुरक्षा करने वाले सशस्त्र बलों के हितों व भविष्य की सुरक्षा करना सरकार का दायित्व : दीपेंद्र हुड्डा राव नरेंद्र सिंह को सीडी कांड में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक कांग्रेस पार्टी नहीं है बल्कि धड़े हैं और धडे अलग-अलग हो गए है : अनिल विज संसद में गूंजा हरियाणा की मंडियों का मुद्दा, कुमारी सैलजा ने उठाई किसानों-आढ़तियों की समस्याएं भाजपा ही ऐसी सरकार दे सकती है जो किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों का भला कर सके : नायब सिंह सैनी बिहार से मंगाकर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे हथियार, पटियाला पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत हुई ₹4 लाख की कैशलेस जीवनरक्षक सर्जरी वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंजाब के शुद्ध जीएसटी संग्रह में 12.52% की वृद्धि दर्ज: हरपाल सिंह चीमा पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राष्ट्रीय

Uttarakhand में भारी बारिश से हाहाकार, उफान पर मंदाकिनी और अलकनंदा नदियां, सभी एजेंसियां अलर्ट

29 जून, 2025 06:00 PM

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जनपद में बहने वाली अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में रविवार और सोमवार लगातार दो दिन भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर लगातार भारी बारिश हो रही है। अनेक स्थानों पर भूस्खलन और अतिवृष्टि के कारण विभिन्न मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। 

सभी आपदा प्रबंधन एजेंसियां अलर्ट पर
रुद्रप्रयाग जनपद में बहने वाली अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। राज्य भर में सभी आपदा प्रबंधन एजेंसियां अलर्ट पर हैं। अतिवृष्टि में शनिवार देर रात लापता हुए नौ मजदूरों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, रूद्रप्रयाग नंदन सिंह रजवार ने बताया कि वर्तमान में अत्यधिक वर्षा के कारण जनपद अन्तर्गत सुबह 10:00 बजे अलकनंदा नदी का जलस्तर 625.200 मीटर एवं मन्दाकिनी नदी का जल 624.150 मीटर पर बह रही है। उन्होंने बताया कि अलकनंदा नदी का चेतावनी स्तर 626.00 मीटर तथा मंदाकिनी नदी का 625.00 मीटर है। वर्तमान में दोनो नदियों का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचने की संभावना है। 

भारी बारिश, भूस्खलन और अतिवृष्टि की चेतावनी
रजवार ने बताया कि अलकनंदा एवं मंदाकिनी नदी के किनारे रहने वाले आम जनमानस की सुरक्षा तथा आम जनमानस को सतर्क रहने के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से समय-समय पर चेतावनी देने के साथ-साथ सुरक्षित स्थान पर जाने को निर्देशित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि साथ ही प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए तैयारीयों का उच्चतम स्तर बनाए रखने का सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने आज और सोमवार दोनों दिन मैदानी जनपदों सहित अधिकांश पर्वतीय जनपदों में भी बहुत भारी बारिश, भूस्खलन और अतिवृष्टि की चेतावनी दी है।

जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी के अनुसार आज राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल तथा उधमसिंह नगर जनपदों के कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष जनपदों के अधिकांश स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इसी तरह, सोमवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चम्पावत, नैनीताल तथा उधमसिंह नगर जनपदों के कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। शेष जनपदों के अधिकांश स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते से निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, रिश्तों को मिली नई मजबूती

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते से निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, रिश्तों को मिली नई मजबूती

भारत वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लॉन्च की नई वेबसाइट, अब एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ के साथ टैक्स भरना होगा आसान

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लॉन्च की नई वेबसाइट, अब एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ के साथ टैक्स भरना होगा आसान

चुनाव आयोग की सख्ती: ‘साइलेंस पीरियड’ में प्रचार और एग्जिट पोल पर पूरी रोक

चुनाव आयोग की सख्ती: ‘साइलेंस पीरियड’ में प्रचार और एग्जिट पोल पर पूरी रोक

भवानीपुर में भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय : अमित शाह

भवानीपुर में भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय : अमित शाह

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर अडिग भारत, रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर अडिग भारत, रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

हरियाणा सीएम और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

हरियाणा सीएम और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ तापमान में गिरावट

4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ तापमान में गिरावट