Friday, September 18, 2026
BREAKING
भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, टी20 सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप सोने और चांदी में लौटी तेजी, दाम करीब 0.70 प्रतिशत तक बढ़े इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई फिलिस्तीनी राष्ट्रपति को फिर नहीं मिली न्यूयॉर्क आने की इजाजत, भारत ने वीडियो संबोधन के प्रस्ताव का किया समर्थन हूती नेता ने मक्का को निशाना बनाने की बात से क‍िया इनकार, आरोपों को मनगढ़ंत और गलत बताया जिनपिंग से मुलाकात में चीन में बंद अमेरिकियों की रिहाई और एआई चिप्स पर सख्ती की बात करें ट्रंप : अमेरिकी लॉ मेकर्स नोएडा : गारमेंट फैक्ट्री की चौथी मंजिल में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावनाएं कम, वायु गुणवत्ता 'ग्रीन जोन' में बरकरार दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर निशाना, बोले- 'आपस में लड़कर खुद को खत्म कर रही टीएमसी' हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट नहीं हैं, उनकी वापसी के लिए जल्दीबाजी नहीं करेंगे: गौतम गंभीर

राष्ट्रीय

UPI शुल्क से आमजन की जेब पर बढ़ेगा बोझ, स्मार्ट स्कूल से पहले बुनियादी सुविधाएं जरूरी : मायावती

18 सितंबर, 2026 11:41 AM

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 15 अक्टूबर से लागू होने वाली नई यूपीआई शुल्क व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यूपीआई डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के बाद अब इस पर शुल्क लगाने की व्यवस्था से आम जनता के खर्च पर असर पड़ सकता है। मायावती ने उत्तर प्रदेश में 14,429 परिषदीय विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल बनाने के लिए मंजूर करीब 300 करोड़ रुपये की योजना पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि डिजिटल शिक्षा से पहले स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए। मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि यूपीआई डिजिटल लेनदेन को पहले खूब बढ़ावा देने के बाद अब सरकार द्वारा उस लेनदेन पर शुल्क वसूलने की नई व्यवस्था लोगों की नजर में प्रथमदृष्टया मुनाफाखोरी के पूंजीवादी रवैये के तहत जनता से दोनों हाथों से टैक्स वसूली है, जिससे जनता में बेचैनी व आक्रोश स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि वैसे तो जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने की इस व्यवस्था को 'कर' मानने को तैयार नहीं है, लेकिन 15 अक्टूबर से लागू होने वाली इस व्यवस्था को चाहे जो भी नाम दिया जाये, जेब तो अन्ततः आम जनता की ही कटेगी, उसका ही खर्च बढ़ेगा। मायावती ने कहा कि साथ ही, यह भी सर्वविदित है कि देश की बहुसंख्यक जनता अपार गरीबी व जबरदस्त महंगाई आदि की मार से त्रस्त है व उनके बच्चे अशिक्षा, बेरोजगारी व अव्यवस्था आदि से पीड़ित हैं; ऐसे में सरकार की नीति व कार्ययोजना लाभ कमाने वाली व्यावसायिक कम व कल्याणकारी ज़्यादा हो तो यह उचित होगा।

जनता की तंगी, दुख-तकलीफ की अगर सरकार चिन्ता नहीं करेगी तो फिर कौन करेगा? उन्होंने कहा कि इसके साथ ही, यूपी सरकार द्वारा करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश के करीब 14,500 स्कूलों को 'स्मार्ट स्कूल' बनाने की घोषणा अच्छी बात है, लेकिन बच्चों को कथित 'स्मार्ट पढ़ाई' से पहले उन्हें बुनियादी शिक्षा आदि की जरूरतें अर्थात स्कूली बच्चों के सिर पर छत, उनके लिये बेंच, कुर्सी, किताब, शौचालय, मैदान, साफ-सफाई आदि की सही व्यवस्था पूरी की जायें और यह सब प्रति स्कूल करीब दो लाख रुपये में क्या संभव हो पायेगा, इस पर भी सरकार सहानुभूतिपूर्वक जरूर विचार करें।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा : गारमेंट फैक्ट्री की चौथी मंजिल में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू

नोएडा : गारमेंट फैक्ट्री की चौथी मंजिल में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू

दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावनाएं कम, वायु गुणवत्ता 'ग्रीन जोन' में बरकरार

दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावनाएं कम, वायु गुणवत्ता 'ग्रीन जोन' में बरकरार

दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर निशाना, बोले- 'आपस में लड़कर खुद को खत्म कर रही टीएमसी'

दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर निशाना, बोले- 'आपस में लड़कर खुद को खत्म कर रही टीएमसी'

'वोट चोरी, सरकार चोरी और अब पार्टी चोरी, ये लोकतांत्रिक पतन के प्रतीक', टीएमसी नाम और सिंबल फ्रीज होने पर बोले राहुल

'वोट चोरी, सरकार चोरी और अब पार्टी चोरी, ये लोकतांत्रिक पतन के प्रतीक', टीएमसी नाम और सिंबल फ्रीज होने पर बोले राहुल

शरद पवार ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्रः सूखा घोषित करने, किसानों को आर्थिक सहायता देने और कर्जमाफी की मांग की

शरद पवार ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्रः सूखा घोषित करने, किसानों को आर्थिक सहायता देने और कर्जमाफी की मांग की

खड़गे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

खड़गे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

SEMICON India 2026: पीएम मोदी ने कहा- ‘भारत में तेज़ी से हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग को दे रहा नई ताकत’

SEMICON India 2026: पीएम मोदी ने कहा- ‘भारत में तेज़ी से हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग को दे रहा नई ताकत’

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बोले फिनटेक लीडर्स, उनकी पहलों ने देश में खड़ा किया मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बोले फिनटेक लीडर्स, उनकी पहलों ने देश में खड़ा किया मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम

दवाओं की बिक्री पर सख्त निगरानी की तैयारी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स में बदलाव का दिया प्रस्ताव

दवाओं की बिक्री पर सख्त निगरानी की तैयारी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स में बदलाव का दिया प्रस्ताव

औपचारिकीकरण, वित्तीय समावेशन और डिजिटलाइजेशन पीएम मोदी के कार्यकाल के तीन प्रमुख स्तंभ: CII अध्यक्ष

औपचारिकीकरण, वित्तीय समावेशन और डिजिटलाइजेशन पीएम मोदी के कार्यकाल के तीन प्रमुख स्तंभ: CII अध्यक्ष