Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

UP पुलिस और मेटा का कमाल: इंस्टाग्राम पर सुसाइड अलर्ट मिलते ही 8 मिनट में पहुंची मेरठ पुलिस और टल गया बड़ा हादसा

09 जून, 2026 10:59 AM

उत्तर प्रदेश पुलिस ने दावा किया है कि मेटा और पुलिस के बीच विकसित समन्वय व्यवस्था के तहत मेरठ जिले में 25 वर्षीय एक युवक की जान बचाई गई। पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद मेटा की ओर से प्राप्त सुसाइडल अलर्ट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सरधना थाने की पुलिस महज 8 मिनट में युवक तक पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

इंस्टाग्राम पर वीडियो और शाम 6:53 बजे मेटा का सुसाइडल अलर्ट
पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, सरधना क्षेत्र के निवासी युवक ने 7 जून को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह सफेद रंग का एक तरल पदार्थ पीता दिखाई दे रहा था। वीडियो पर लिखा था कि अब तुम खुश रहना अपनी लाइफ में। पुलिस ने बताया कि शाम 6 बजकर 53 मिनट पर मेटा ने इस पोस्ट के संबंध में पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को सुसाइडल अलर्ट भेजा।

युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती
पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार सोशल मीडिया सेंटर ने उपलब्ध मोबाइल नंबर और लोकेशन के आधार पर तुरंत मेरठ पुलिस को सूचना दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सरधना थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक के घर पहुंचकर उसकी तलाश की। मौके पर उसकी हालत गंभीर पाई गई। उसके पास एक संदिग्ध तरल पदार्थ की शीशी भी मिली। पुलिसकर्मियों ने परिजनों की सहायता से युवक को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य हो गई।

UP पुलिस मेटा के सहयोग से अब तक 3,011 जानें बचा चुकी
पूछताछ में युवक ने बताया कि प्रेम संबंध टूटने के कारण वह मानसिक तनाव और अवसाद से गुजर रहा था, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। पुलिस ने उसकी और उसके परिजनों की काउंसलिंग कर आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस और मेटा के बीच वर्ष 2022 से संचालित व्यवस्था के तहत फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आत्महत्या संबंधी पोस्ट की जानकारी तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराई जाती है। पुलिस के अनुसार, एक जनवरी 2023 से 31 मई 2026 तक प्राप्त ऐसे अलर्ट पर कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस 3,011 लोगों की जान बचा चुकी है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी