Tuesday, August 25, 2026
BREAKING
सीएए पर सुनवाई जल्द खत्म होगी: बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी तनुश्री दत्ता का 'वेटरन' शब्द पर निशाना, कहा- 'उम्र देखकर भरोसा नहीं, चरित्र के हिसाब से सम्मान दें' IND Vs SL Day 3 LIVE Score: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका, कामिल मिशारा बने प्रसिद्ध का शिकार बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों?, कृति सेनन के नए ऐड पर भड़कीं कंगना रनौत दिल के लिए जहर है रिफाइंड ऑयल! इन 5 तेलों को करें डाइट में शामिल, कार्डियोलॉजिस्ट ने बताए फायदे स्कूल में हिजाब की इजाजत नहीं, हाईकोर्ट ने कहा- यूनिफार्म को लेकर कोई जिद नहीं की जा सकती UP Elections: सीट बंटवारे पर जल्द चर्चा करेंगे सपा-कांग्रेस, 403 सीटों पर सर्वे भी पूरा शिक्षक दिवस के अवसर पर उच्च शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति कृषि में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम, उपराष्ट्रपति ने लॉन्च किया स्वदेशी पॉपकॉर्न मक्का बीज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 25 अगस्त से कनाडा और अमेरिका के दौरे पर, आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

राष्ट्रीय

UP Elections: सीट बंटवारे पर जल्द चर्चा करेंगे सपा-कांग्रेस, 403 सीटों पर सर्वे भी पूरा

25 अगस्त, 2026 10:48 AM

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी समय शेष है, लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन के तौर पर चुनाव लड़ने के लिए जल्द सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू कर सकते हैं। कांग्रेस के रणनीतिकार मानते हैं कि सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर जल्दी साफ हो जानी चाहिए, ताकि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल हो सके। उनका यह भी मानना है कि सपा से बातचीत के दौरान सममानजनक सीट की मांग दोहराई जाए। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस और समाजवादी पार्टी, दोनों ने ही राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए अपने-अपने सर्वे कराए हैं।

सीट बंटवारे पर जल्द चर्चा करेंगे सपा -कांग्रेस
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी चुनाव से ऐन पहले सीट बंटवारे पर चर्चा करने के बजाय अभी से सीट तय करना चाहती है। इसका एक बड़ा मकसद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव से पहले ही अच्छा समन्वय बनाना है। एक नेता ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी 2017 में भी गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन तब दोनों पार्टियां गठबंधन को जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने में विफल रही थीं। निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर समन्वय की कमी की से खास फायदा नहीं मिल सका था। ऐसे में इस बार वक्त रहते तालमेल पर जोर है। वरिष्ठ नेता ने कहा कि बाद में 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस -सपा गठबंधन ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

2017 के चुनाव में यह रहा था हाल
2017 में कांग्रेस ने सपा से गठबंधन कर 114 सीट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, सिर्फ सात सीट जीत सकी थी। वहीं, वर्ष 2022 के चुनाव में कांग्रेस अकेले चुनाव मैदान में उतरी और उसे सिर्फ दो सीट हासिल हुई थी।

राहुल भी कर चुके हैं सांसदों के साथ बैठक
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सांसदों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच एक दौर की बातचीत हो चुकी थी।

कांग्रेस ने सीटों को तीन श्रेणियों में बांटा
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि यूपी की सीटों का सर्वे पूरा हो चुका है। पार्टी सीटों को ए, बी और सी श्रेणी में बांट रही है। इससे पता चला कि पार्टी कहां अकेले चुनाव जीतने की स्थिति में है, कहां गठबंधन का लाभ मिल सकता है। 403 सीटों के लिए दोनों दल करा रहे हैं अपना-अपना सर्वे, 2017 में विधानसभा और 2024 का लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीएए पर सुनवाई जल्द खत्म होगी: बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी

सीएए पर सुनवाई जल्द खत्म होगी: बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी

स्कूल में हिजाब की इजाजत नहीं, हाईकोर्ट ने कहा- यूनिफार्म को लेकर कोई जिद नहीं की जा सकती

स्कूल में हिजाब की इजाजत नहीं, हाईकोर्ट ने कहा- यूनिफार्म को लेकर कोई जिद नहीं की जा सकती

शिक्षक दिवस के अवसर पर उच्च शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति

शिक्षक दिवस के अवसर पर उच्च शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति

कृषि में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम, उपराष्ट्रपति ने लॉन्च किया स्वदेशी पॉपकॉर्न मक्का बीज

कृषि में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम, उपराष्ट्रपति ने लॉन्च किया स्वदेशी पॉपकॉर्न मक्का बीज

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 25 अगस्त से कनाडा और अमेरिका के दौरे पर, आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 25 अगस्त से कनाडा और अमेरिका के दौरे पर, आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया डायलॉग’, पीएम मोदी करेंगे युवा खिलाड़ियों से संवाद

27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया डायलॉग’, पीएम मोदी करेंगे युवा खिलाड़ियों से संवाद

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में रेड अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में रेड अलर्ट

PM मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- करुणा से आत्म-सम्मान और संतोष से मिलती है सच्ची खुशी

PM मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- करुणा से आत्म-सम्मान और संतोष से मिलती है सच्ची खुशी

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, वाराणसी से उज्जैन तक भक्तों की भारी भीड़

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, वाराणसी से उज्जैन तक भक्तों की भारी भीड़