Sunday, June 28, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

राष्ट्रीय

UP : 2027 की बिसात बिछाने में जुटी भाजपा, भूपेंद्र चौधरी-मनोज पांडेय समेत नए मंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारी

03 जून, 2026 02:31 PM

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने और संगठन-सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत बनाने की दिशा में योगी सरकार ने प्रभारी मंत्रियों के जिलों में बड़ा फेरबदल किया है। नई सूची में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और वरिष्ठ मंत्री मनोज पांडेय को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जारी इस बदलाव में कई वरिष्ठ मंत्रियों के प्रभार बदले गए हैं, जबकि नए मंत्रियों को भी महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी देकर क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है। नई सूची के अनुसार, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को आगरा और कासगंज का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पांडेय को सीतापुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची के मुताबिक, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को वाराणसी और लखनऊ, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को अयोध्या और बस्ती, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को प्रयागराज और गोरखपुर का प्रभारी बनाया गया है।

महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य को इटावा और हाथरस, गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को अलीगढ़ और फिरोजाबाद तथा पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को झांसी और फर्रुखाबाद की जिम्मेदारी मिली है।
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को गाजियाबाद और रामपुर, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' को मिर्जापुर और चित्रकूट, श्रम मंत्री अनिल राजभर को आजमगढ़ और सिद्धार्थनगर तथा खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान को रायबरेली और कन्नौज का प्रभार दिया गया है।

नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को जौनपुर और भदोही की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को कानपुर नगर, तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल को गोंडा, मत्स्य मंत्री संजय निषाद को कानपुर देहात तथा पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर को अंबेडकरनगर का प्रभारी बनाया गया है।

सरकार ने स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्रियों को भी जिलों की जिम्मेदारी देकर जमीनी स्तर पर योजनाओं की निगरानी की व्यवस्था को मजबूत किया है। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल को लखीमपुर खीरी, व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल को बिजनौर, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह को मथुरा, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को अमरोहा और खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव को सुल्तानपुर का प्रभार सौंपा गया है।

राज्य मंत्रियों में असीम अरुण को हरदोई और मेरठ, जेपीएस राठौर को संभल और बरेली, दयाशंकर सिंह को देवरिया और मऊ, दिनेश प्रताप सिंह को बांदा और बहराइच तथा अरुण कुमार सक्सेना को बदायूं का प्रभार दिया गया है। वहीं, सोमेंद्र तोमर को मुजफ्फरनगर, मयंकेश्वर शरण सिंह को प्रतापगढ़, दिनेश खटीक को शामली, संजीव गोंड को चंदौली और बलदेव सिंह औलख को पीलीभीत की जिम्मेदारी मिली है।
विश्लेषकों का कहना है कि नई व्यवस्था के तहत सरकार ने क्षेत्रीय संतुलन, संगठनात्मक मजबूती और योजनाओं की प्रभावी निगरानी को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावी और प्रशासनिक चुनौतियों को देखते हुए यह फेरबदल सरकार की रणनीतिक तैयारी का हिस्सा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र

Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र

धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें

धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें

भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल

भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल

एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह

एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 27-28 जून को कर्नाटक दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 27-28 जून को कर्नाटक दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन: गजेंद्र सिंह शेखावत

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन: गजेंद्र सिंह शेखावत

सिया गोयल के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर केस में कई खुलासे

सिया गोयल के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर केस में कई खुलासे

'प्रभु राम' खुद करेंगे चंदा चोरी का हिसाब? मोदी कैबिनेट में हो सकती है एंट्री, एक तीर से दो निशाने!

'प्रभु राम' खुद करेंगे चंदा चोरी का हिसाब? मोदी कैबिनेट में हो सकती है एंट्री, एक तीर से दो निशाने!

लखनऊ में एक लाख का इनामी एनकाउंटर में ढेर, बिल्डर संदीप हत्याकांड का मुख्य आरोपी था शूटर संजय

लखनऊ में एक लाख का इनामी एनकाउंटर में ढेर, बिल्डर संदीप हत्याकांड का मुख्य आरोपी था शूटर संजय

16 राज्यों में भारी बारिश, UP में लू से राहत कब? जान लें कल के मौसम का भी हाल

16 राज्यों में भारी बारिश, UP में लू से राहत कब? जान लें कल के मौसम का भी हाल