Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

TVS लॉन्च करने जा रहा नए इंजन के साथ दो बाइक्स, जानें क्या होगा बदलाव

25 जून, 2025 05:00 PM

टीवीएस मोटर अपने बाइक पोर्टफोलियो को ताज़ा करने जा रही है। कंपनी जल्द ही Apache RTR 160 2V और RTR 180 मॉडलों को नए ग्राफिक्स और कुछ अपडेटेड फीचर्स के साथ बाजार में लाने वाली है। इस बात का संकेत ब्रांड ने हाल ही में एक नया टीजर जारी करके दिया है। खास बात यह है कि Apache RTR 160 2V और Apache RTR 180 के इंजन में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे। अगर आप बाइक खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यहां हम आपको इन मॉडलों के बारे में कुछ खास जानकारियाँ दे रहे हैं, ताकि आप जान सकें कि इनमें क्या नया और रोचक मिलेगा।

इंजन में हो सकता है बदलाव
अपडेटेड TVS Apache RTR 160 2V और Apache RTR 180 अब नए OBD2B उत्सर्जन मानकों के अनुसार तैयार किए गए हैं। इंजन के प्रदर्शन में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। TVS Apache RTR 160 2V में 159.7 सीसी का एयर-कूल्ड SOHC इंजन लगा है, जो स्पोर्ट मोड में 16.04 पीएस की पावर और 13.85 एनएम का पीक टॉर्क प्रदान करता है। वहीं, रेन और अर्बन मोड में पावर और टॉर्क क्रमशः 13.32 पीएस और 12.7 एनएम तक कम हो जाते हैं। इन दोनों बाइक्स के इंजन में ही अपडेट किया जाएगा, जबकि डिज़ाइन, फीचर्स और इंटीरियर में खास बदलाव नहीं किए जाएंगे। हालांकि, इन बाइक्स की कीमतों में थोड़ा बदलाव हो सकता है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए TVS Apache RTR 160 2V और Apache RTR 180 में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ-साथ EBS और BA जैसे एडवांस्ड ब्रेकिंग फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं।

कीमतों का खुलासा अभी नहीं
कीमतों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। यह देखना बाकी है कि अपडेटेड मॉडल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी होगी या नहीं। कीमतों का फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि बाइक में कितने और किस प्रकार के अपडेट किए गए हैं। यदि बदलाव मुख्यतः बाहरी लुक या कॉस्मेटिक सुधार तक सीमित रहते हैं, तो कीमतें पहले जैसी ही बनी रह सकती हैं। फिलहाल, TVS Apache RTR 160 2V की शुरुआती कीमत 1,21,420 रुपये है। वहीं, SmartXonnect टेक्नोलॉजी वाला वेरिएंट 1.29 लाख रुपये में उपलब्ध है, और टॉप-स्पेक रेसिंग एडिशन की कीमत 1,30,520 रुपये है। इसके मुकाबले, TVS Apache RTR 180 ‘RM Disc BT’ सिंगल वेरिएंट की कीमत 1.35 लाख रुपये रखी गई है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान