Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख • धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों व मिलरों को नहीं आने दी जा रही कोई दिक्कत : लाल चंद कटारूचक्क • एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व • एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम • सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा • सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा • गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई • पंजाब सीएम के कार्यालय से जुड़े निजी लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच • अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए • Hamirpur: किसानों के हित में हिमाचल के साथ हमेशा खड़ी है मोदी सरकार : अनुराग

बाज़ार

Stock Market Rally: 5 दिन की गिरावट के बाद बाजार में पलटवार! Metal Stocks ने बदला खेल

31 दिसंबर, 2025 08:10 PM

भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को मजबूत शुरुआत करते हुए हाल की गिरावट पर ब्रेक लगाया और जोरदार वापसी दर्ज की। मेटल शेयरों में तेज खरीदारी से बाजार को बड़ी ताकत मिली। सरकार द्वारा चुनिंदा स्टील आयात पर तीन साल की सेफगार्ड ड्यूटी लगाने के फैसले के बाद स्टील कंपनियों के शेयरों में खास उत्साह देखने को मिला।

पांच कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 545 अंक (0.64%) चढ़कर 85,220.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने चार सत्रों की कमजोरी तोड़ते हुए 190.75 अंक (0.74%) की तेजी के साथ 26,129.60 के स्तर पर बंद हुआ। निवेशकों को करीब 4.50 लाख करोड़ रुपए की कमाई हुई।

मेटल शेयरों में जबरदस्त तेजी
JSW Steel, Tata Steel और Jindal समूह के शेयर निफ्टी-50 के टॉप गेनर्स रहे, जिनमें 5% तक की तेजी दर्ज की गई। वहीं आईटी और फाइनेंस सेक्टर के कुछ दिग्गज शेयरों में हल्की बिकवाली देखने को मिली। बाजार की चौड़ाई सकारात्मक रही—2,455 शेयर चढ़े, 1,009 गिरे और 170 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

बाजार में तेजी के 5 बड़े कारण
स्टील शेयरों में रैली
सरकार द्वारा चुनिंदा स्टील आयात पर 12% तक की सेफगार्ड ड्यूटी लगाए जाने से घरेलू उत्पादकों के लिए बेहतर प्राइसिंग और मार्जिन की उम्मीद बनी है।

Tata Steel: +2.28% → 180.10 रुपए
JSW Steel: +4.71% → 1,164.00 रुपए
Jindal Steel: +3.33% → 1,055.00 रुपए
Jindal Stainless: +0.68% → 841.95 रुपए

कच्चे तेल में नरमी
ब्रेंट क्रूड 0.10% गिरकर $61.27 प्रति बैरल पर आ गया। तेल की कीमतों में नरमी से महंगाई दबाव घटने की उम्मीद बनी, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला।

वोलैटिलिटी में कमी
India VIX 3% से ज्यादा गिरकर 9.37 पर आ गया। कम वोलैटिलिटी निवेशकों के बढ़ते भरोसे और जोखिम लेने की क्षमता को दर्शाती है।

वैल्यू बाइंग का सपोर्ट
लगातार गिरावट के बाद निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में सस्ते स्तरों पर खरीदारी की। GeoJit के Chief Investment Strategist डॉ. वी.के. विजयकुमार के मुताबिक, “बाजार ऊपर की ओर ट्रेंड पकड़ सकता है लेकिन लगातार FII बिकवाली और नए ट्रिगर्स की कमी अभी भी चुनौती बनी हुई है।”

मिड-कैप और स्मॉल-कैप में मजबूती
Nifty Midcap और Smallcap100 इंडेक्स में 1% से ज्यादा की तेजी ने सेंटीमेंट और मजबूत किया

निवेशकों को 4.50 लाख करोड़ का फायदा
वहीं दूसरी ओर शेयर बाजार में तेजी की वजह से शेयर बाजार निवेशकों को मोटा फायदा हुआ है। ये फायदा बीएसई के मार्केट कैप के बढ़ने की वजह से देखने को मिला है। आंकड़ों की बात करें तो मंगलवार को बीएसई का मार्केट कैप 4,71,72,212.97 करोड़ रुपए था, जोकि कारोबारी सत्र के दौरान 4,76,13,064.20 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई है जिसकी वजह से बीएसई के मार्केट कैप में 4.50 लाख करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला है। यही निवेशकों का फायदा भी है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट