Monday, October 05, 2026
BREAKING
• स्विस राष्ट्रपति गाइ परमेलिन तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया • मोकामा में गंगा पर नया डबल लाइन रेल पुल परिचालन के लिए तैयार, उत्तर-दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी होगी मजबूत • एआई भारत जैसे उभरते देशों के किसानों को सशक्त बनाने का बन सकता है प्रभावी माध्यम : विश्व बैंक प्रमुख • ‘अनुराग, सच्चाई और उदार हृदय विशिष्ट व्यक्तित्व वाले मनुष्य की पहचान’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित • समुद्र में घायल वियतनामी नागरिक की जान बचाने पहुंचा भारतीय सैन्य दल • आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान • भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी • पीएम मोदी ने एशियाई खेल 2026 में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन की सराहना की • भारत बनाम वेस्टइंडीज: टी20 सीरीज में ये 5 भारतीय खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल, वैभव पर रहेंगी निगाहें • एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों का रहा जलवा, सीएम नायब सिंह सैनी ने दी बधाई

राष्ट्रीय

SIR पर CM योगी बोले- 'अपात्र नाम हटाना भारत की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए अनिवार्य', युवाओं से की खास अपील

05 अक्टूबर, 2026 11:44 AM

लखनऊ(एजेंसी) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन के बीच विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में अवैध रूप से दर्ज अपात्र नामों की पहचान कर उन्हें नियमानुसार हटाना भारत की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए अनिवार्य है। साथ ही, सीएम योगी ने युवाओं से भी खास अपील की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "भारत युगों से लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षक रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अपने लोकतांत्रिक विरासत को और सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट प्रविष्टियों का नियमानुसार सत्यापन आवश्यक है।" उन्होंने आगे लिखा, "सभी जागरूक मतदाता ध्यान रखें कि मतदाता सूची में अवैध रूप से दर्ज अपात्र नामों की पहचान कर उन्हें नियमानुसार हटाना भारत की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए अनिवार्य है।"

सीएम योगी ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, " मेरी अपील है कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे प्रत्येक युवा साथी अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। आइए, शुद्ध, सशक्त और पारदर्शी मतदाता सूची के निर्माण में सहभागी बनें।"
मुख्यमंत्री योगी ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है, जब कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल देशभर में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलनरत हैं। दिल्ली में भी जंतर-मंतर पर बीते दिन प्रदर्शन हुआ। विपक्ष सीईसी ज्ञानेश कुमार पर एसआईआर के जरिए लोगों के नाम हटाने और भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा रहा है।

विपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि सीईसी ज्ञानेश कुमार ने चुनावों की निष्पक्षता से समझौता किया है। साथ ही, विपक्ष ने एसआईआर को रद्द करने की मांग की है। हालांकि, सत्तापक्ष ने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

स्विस राष्ट्रपति गाइ परमेलिन तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया

स्विस राष्ट्रपति गाइ परमेलिन तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया

मोकामा में गंगा पर नया डबल लाइन रेल पुल परिचालन के लिए तैयार, उत्तर-दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

मोकामा में गंगा पर नया डबल लाइन रेल पुल परिचालन के लिए तैयार, उत्तर-दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

एआई भारत जैसे उभरते देशों के किसानों को सशक्त बनाने का बन सकता है प्रभावी माध्यम : विश्व बैंक प्रमुख

एआई भारत जैसे उभरते देशों के किसानों को सशक्त बनाने का बन सकता है प्रभावी माध्यम : विश्व बैंक प्रमुख

‘अनुराग, सच्चाई और उदार हृदय विशिष्ट व्यक्तित्व वाले मनुष्य की पहचान’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

‘अनुराग, सच्चाई और उदार हृदय विशिष्ट व्यक्तित्व वाले मनुष्य की पहचान’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

समुद्र में घायल वियतनामी नागरिक की जान बचाने पहुंचा भारतीय सैन्य दल

समुद्र में घायल वियतनामी नागरिक की जान बचाने पहुंचा भारतीय सैन्य दल

बिहार : गंडक बाढ़ में तटबंध क्षति पर सरकार का एक्शन, गोपालगंज-छपरा के सात इंजीनियर निलंबित

बिहार : गंडक बाढ़ में तटबंध क्षति पर सरकार का एक्शन, गोपालगंज-छपरा के सात इंजीनियर निलंबित

2017 के पहले महज 76, अब 57,600 गांवों तक पहुंची डिजिटल लाइब्रेरी : सीएम योगी

2017 के पहले महज 76, अब 57,600 गांवों तक पहुंची डिजिटल लाइब्रेरी : सीएम योगी

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले CJP नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका, सौरव दास बोले-तानाशाही से नहीं डरेगा युवा

10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले CJP नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका, सौरव दास बोले-तानाशाही से नहीं डरेगा युवा

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर होगी सुनवाई