Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख • धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों व मिलरों को नहीं आने दी जा रही कोई दिक्कत : लाल चंद कटारूचक्क • एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व • एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम • सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा • सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा • गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई • पंजाब सीएम के कार्यालय से जुड़े निजी लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच • अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए • Hamirpur: किसानों के हित में हिमाचल के साथ हमेशा खड़ी है मोदी सरकार : अनुराग

बाज़ार

Silver Price Crash: ऑलटाइम हाई से 65,048 रुपए सस्ती हुई चांदी, अचानक क्यों लुढ़क गए भाव?

30 जनवरी, 2026 06:52 PM

बीते कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की जा रही थी। लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण आम ग्राहकों ने तौबा कर ली। ऐसे में अगर आप गोल्ड-सिल्वर की ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं तो हो सकता है ये आपके लिए सही समय हो। आज (30 जनवरी) दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को चांदी एक ही दिन में करीब 44,893 रुपए तक टूट गई।

एक दिन पहले यानि 29 जनवरी को चांदी का बंद भाव 3,99,893 रुपए प्रति किलोग्राम था, वहीं शुक्रवार को दोपहर 2.15 बजे के करीब चांदी 10.77 फीसदी लुढ़क कर 355000 रुपए के स्तर पर पहुंच गई। आपको बता दें कि गुरुवार को चांदी ने पहली बार 4,20,048 रुपए प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर छुआ था। वहीं अपने ऑलटाम हाई से चांदी 65,048 रुपए गिर चुकी है।

क्यों आई इतनी तेज गिरावट?
विशेषज्ञों के मुताबिक, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू की, जिससे चांदी में भारी बिकवाली देखी गई। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी और डॉलर में मजबूती का असर भी चांदी की कीमतों पर पड़ा है।

इसके अलावा ताजा आंकड़ों में अमेरिका में बेरोजगारी दावों में कमी देखी गई है, जो यह संकेत देती है कि श्रम बाजार अब भी मजबूत बना हुआ है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव भी बना हुआ है।

सोने के भाव में रिकॉर्ड स्तर से तेज गिरावट
MCX पर सोने के भाव में भी तेज गिरावट आई है। इसका पिछला बंद भाव 1,83,962 रुपए था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 7,942 रुपए की गिरावट के साथ 1,76,020 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,83,493 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 1,75,100 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

आगे क्या रहेगा रुख?
जानकारों का कहना है कि निकट अवधि में चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हालांकि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए गिरावट के स्तर पर खरीदारी का मौका मिल सकता है लेकिन फिलहाल सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट