Thursday, July 02, 2026
BREAKING
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत सोने में सपाट कारोबार, चांदी में आधा प्रतिशत से अधिक की तेजी भारतीय शेयर बाजार कच्चे तेल में गिरावट और आईटी शेयर में खरीदारी से उछला; सेंसेक्स 77,000 के पार फीफा विश्व कप: बाइचुंग भूटिया ने राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया के खिलाफ पुर्तगाल का समर्थन किया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में बोलती है इंग्लैंड की तूती, सेमीफाइनल में आसान नहीं प्रोटियाज टीम की राह न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए बेन सियर्स हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा

पंजाब

Sidhu Moosewala हत्याकांड से जुड़ी बड़ी अपडेट आई सामने, पुलिस और NIA में मचा हड़कंप!

12 जुलाई, 2025 10:05 PM

 मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। इस केस में हथियारों की सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी शहबाज अंसारी एक बार फिर अंतरिम जमानत पर बाहर आने के बाद फरार हो गया है। आरोपी के लापता होने से पुलिस प्रशासन और एनआईए में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, उसके मोबाइल की लोकेशन भी ट्रेस नहीं हो रही और फोन बंद है।

पहले भी पत्नी के नाम पर ली थी जमानत, अब दोबारा दोहराई चाल

बताया जा रहा है कि पिछले महीने शहबाज अंसारी ने पत्नी की सर्जरी का हवाला देकर अंतरिम जमानत ली थी, लेकिन निर्धारित समय पर वापसी नहीं की और अब उसका कोई सुराग नहीं है। इस बार भी अदालत में दिया गया पता फर्जी निकला, और जिस पत्नी की सर्जरी के नाम पर वह बाहर आया, वह भी अब लापता है। यह पहला मौका नहीं है। 2023 में भी अंसारी ने अपनी पत्नी की प्रेगनेंसी का बहाना बनाकर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से अंतरिम जमानत ली थी और फिर वापस नहीं लौटा था।

इंटरनेशनल हथियार तस्कर नेटवर्क से जुड़ा है अंसारी

शहबाज अंसारी का नाम एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। एनआईए और पंजाब पुलिस का दावा है कि अंसारी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई किए, जिसके लिए वह हवाला के जरिए लाखों रुपये कमाता था। गिरफ्तारी के समय भी उसके पास से हथियार बरामद हुए थे।

एनआईए और पुलिस की टीमें दबिश में जुटीं

अब अंसारी की तलाश में एनआईए और पंजाब पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल ऑपरेशन शुरू किया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसके नेपाल या बांग्लादेश भागने की आशंका भी जताई जा रही है।

 क्या बोले अधिकारी?

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "हम आरोपी को जल्द पकड़ लेंगे, उसके खिलाफ कोर्ट में सख्त कार्रवाई की जाएगी। बार-बार न्यायिक सिस्टम का दुरुपयोग गंभीर मामला है।"

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार