Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

हिमाचल

Shimla: कृष्णानगर और ठियोग में नशा तस्कराें के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, चिट्टे के साथ 3 युवक गिरफ्तार

25 दिसंबर, 2025 06:26 PM

शिमला/ठियोग : शिमला पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने नशा माफिया पर शिकंजा कसते हुए 2 अलग-अलग मामलों में बड़ी कामयाबी हासिल की है। शिमला पुलिस की स्पैशल सैल और ठियोग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को 23.920 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला राजधानी शिमला के कृष्णानगर क्षेत्र का है। शिमला पुलिस की स्पैशल सैल को गोपनीय सूचना मिली थी कि कृष्णानगर स्थित एक सैट (आवास) में नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है। इस सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां छापा मारा और 2 युवकों अंकुश उर्फ सुदामा और प्रवीण चौहान को 6.360 ग्राम चिट्टे के साथ रंगे हाथों धर दबोचा। स्पैशल सैल ने दोनों आरोपियों को सदर पुलिस थाना के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज किया है और अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

दूसरी बड़ी कार्रवाई ठियोग पुलिस थाना की टीम ने की है। एएसआई अश्वनी और रंजन सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल बॉबी, हेमंत और अरुण की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जनोटी गांव में दबिश दी। पुलिस ने यहां संदिग्ध सुनील उर्फ सोनू (38) पुत्र चेत राम के घर पर छापा मारा और माैके से 17.560 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच जारी है। 

एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने दाेनाें मामलाें की पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि पुलिस द्वारा यह कार्रवाई मिशन क्लीन-भरोसा के अंतर्गत अमल में लाई गई है, जिसका उद्देश्य जिले में नशा तस्करी के नैटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करना है। नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत पिछले 3 वर्षों में शिमला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 1000 से अधिक मामले दर्ज किए हैं, जिनमें 2000 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्हाेंने कहा कि कि नशाखोरों और पैडलरों के खिलाफ यह सख्ती भविष्य में भी जारी रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात