Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

हिमाचल

Shimla: हिमाचल में ईकेवाईसी नहीं होने पर भी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को मिलेंगे सिलैंडर

31 मार्च, 2026 08:41 PM

शिमला : हिमाचल में ईकेवाईसी नहीं होने पर फिलहाल घरेलू गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलैंडर मिलते रहेंगे। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग निदेशक कुमुद सिंह ने तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि इस विकट परिस्थिति में किसी भी घरेलू गैस उपभोक्ता को ईकेवाईसी न होने के कारण सिलैंडर से वंचित न किया जाए और कैम्प मोड में शेष बचे उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी करवाए। यह निर्देश विभाग निदेशक ने मंगलवार को राज्य स्तरीय निगरानी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जारी किए।

उन्होंने बताया कि इस समय प्रदेश में 191 गैस एजैंसियां हैं जिनके माध्यम से उपभोक्ताओं को घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलैंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। वर्तमान में कुल सामान्य खपत के प्रति 60 प्रतिशत व्यावसायिक गैस सिलैंडर राज्य को प्राप्त हो रहे हैं और सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सिलैंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। बैठक में मौजूद विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि राज्य में घरेलू एलपीजी सिलैंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और आवश्यकतानुसार गैस सिलैंडरों की प्राप्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से घरेलू गैस कनैक्शन की ईकेवाईसी नहीं होने सम्बंधी शिकायतें आ रही हैं।

इस संबंध में कंपनी प्रतिनिधियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि पैट्रोल व डीजल की भी प्रदेश में पर्याप्त उपलब्धता है तथा वर्तमान उपलब्ध स्टॉक भी 15 दिनों तक चल सकता है और इन पैट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है। बैठक में आईओसीएल से इन्द्रलाल नेगी राज्य स्तरीय समन्वयक, आईओसीएल हिप्र शिमला व मोहम्मद आमीन मंडलीय एलपीजी विकेता प्रमुख, आईओसीएल हिप्र शिमला, बीपीसीएल से शुभम गोयल, प्रबंधक सेल्स, चंडीगढ़ और एचपीसीएल से विक्रम सिंह, क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक मौजूद रहे।

ये भी दिए गैस एजैंसियों को निर्देश
विभाग निदेशक ने निर्देश जारी किए कि गैस एजैंसियां फोकल प्वाइंट पर डिलीवरी के दो दिन पहले जिला नियंत्रकों एवं निरीक्षकों तथा संबंधित पंचायत जनप्रतिनिधियों को भी सूचित करें ताकि समाचार पत्रों के माध्यम प्रचार-प्रसार करके उपभोक्ताओं तक जानकारी पहुंचाई जा सके। उन्होंने तेल कंपनियों को फोकल प्वाइंट पर ही उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी करने के निर्देश दिए।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम