Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

Shimla: मनरेगा के नए नियमों से हिमाचल पर पड़ेगा 1000 करोड़ का वित्तीय बोझ : अनिरुद्ध

25 जून, 2026 08:34 PM

शिमला : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने केंद्र सरकार की मनरेगा नीतियों और बजट कटौती की आलोचना की है। शिमला में प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि नई व्यवस्थाओं और बजट आबंटन में कटौती से पहाड़ी राज्यों पर भारी आर्थिक संकट पैदा होगा। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ने के बजाय घटी है। गैर-जनजातीय क्षेत्रों में यह 320 से घटाकर मात्र 247 और जनजातीय क्षेत्रों में 309 कर दी गई है। केंद्र ने राज्य सरकार को अपनी तरफ से मजदूरों के लिए अतिरिक्त राशि जोड़ने की अनुमति भी नहीं दी है। योजना को 90:10 के अनुपात में बदलने से हिमाचल पर सालाना 800 से 1000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। फंड रोके जाने के कारण फरवरी से 1194 मनरेगा कर्मचारियों और जी.आर.एस. का करीब 20 करोड़ रुपए का वेतन केंद्र के पास फंसा हुआ है।

उन्होंने कहा कि कार्य दिवसों में गिरावट की गई है। हिमाचल में पहले 395 लाख कार्य दिवस अर्जित हुए थे, जिसके इस वर्ष घटकर मात्र 2 लाख रह जाने की आशंका है। अब कांगड़ा, मंडी या रोहड़ू जैसे क्षेत्रों में काम की मंजूरी भी नए सॉफ्टवेयर के जरिए सीधे दिल्ली से तय होगी। पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनैट के अभाव के कारण नई अनिवार्य जीपीएस और बायोमीट्रिक हाजिरी प्रणाली पूरी तरह से अव्यावहारिक है। उन्होंने प्रदेश के भाजपा सांसदों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया और कहा कि स्थानीय नेताओं में गलत नीतियों के खिलाफ केंद्र के सामने सच बोलने की हिम्मत नहीं है।

मंत्री ने बताया कि इन सख्त नियमों से राहत पाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू केंद्र को पत्र लिख रहे हैं। इसके अलावा वह स्वयं भी जल्द ही केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर हिमाचल के मजदूरों की स्थिति और रोजगार के संकट से उन्हें अवगत करवाएंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना