Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

Shares Down: सरकार के एक फैसले से हिल गया सिगरेट सेक्टर, औंधे मुंह गिरे शेयर

01 जनवरी, 2026 07:25 PM

केंद्र सरकार द्वारा सिगरेट पर नई एक्साइज ड्यूटी लगाने की अधिसूचना जारी होते ही शेयर बाजार में सिगरेट कंपनियों के शेयरों पर दबाव साफ नजर आया। सरकार के इस सख्त कदम का मकसद तंबाकू उत्पादों के टैक्स ढांचे को अधिक स्थायी बनाना है लेकिन इसका सीधा असर सिगरेट कंपनियों के मुनाफे पर पड़ता दिख रहा है। इसी आशंका के चलते ITC और गॉडफ्रे फिलिप्स जैसे दिग्गज शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली।

वित्त मंत्रालय की घोषणा के बाद निवेशकों ने सिगरेट सेक्टर से दूरी बनानी शुरू कर दी। करीब 2 बजे देश की सबसे बड़ी सिगरेट निर्माता कंपनी ITC के शेयर 8.93 फीसदी तक टूट गए। वहीं, गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयरों में और ज्यादा दबाव देखने को मिला और यह 16.56 फीसदी गिरकर 2,304.15 रुपए पर आ गया।

निवेशकों को चिंता है कि बढ़े हुए टैक्स के कारण सिगरेट की कीमतें बढ़ेंगी, जिससे मांग घट सकती है और कंपनियों के प्रॉफिट मार्जिन पर दबाव बढ़ेगा।

1 फरवरी 2026 से लागू होगी नई एक्साइज ड्यूटी
वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, सिगरेट की लंबाई के आधार पर नई एक्साइज ड्यूटी तय की गई है। अब 1,000 सिगरेट स्टिक पर 2,050 रुपए से लेकर 8,500 रुपए तक की एक्साइज ड्यूटी देनी होगी। यह नया टैक्स 1 फरवरी 2026 से लागू होगा।

सरकार का यह फैसला बीते कुछ वर्षों से चली आ रही ‘अस्थायी टैक्स व्यवस्था’ को खत्म कर स्थायी एक्साइज ढांचे की ओर लौटने का संकेत देता है। यह एक्साइज ड्यूटी मौजूदा 28 फीसदी जीएसटी और अन्य सेस के अतिरिक्त होगी, जिससे कुल टैक्स बोझ और बढ़ जाएगा।

सिगरेट कितनी महंगी हो सकती है?
ICICI सिक्योरिटीज के विश्लेषकों के अनुसार, नई एक्साइज ड्यूटी के चलते 75 मिमी से 85 मिमी लंबी सिगरेट की कुल निर्माण लागत में 22 से 28 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ITC की कुल बिक्री का करीब 16 फीसदी हिस्सा 75 मिमी से अधिक लंबी सिगरेटों से आता है।

अनुमान है कि कंपनियां बढ़े हुए टैक्स का बोझ ग्राहकों पर डालेंगी, जिससे एक सिगरेट स्टिक की कीमत 2 से 3 रुपए तक बढ़ सकती है। भारत में करीब 10 करोड़ स्मोकर्स हैं, जिन पर इस महंगाई का सीधा असर पड़ने की संभावना है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे