Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

SCO Summit 2025: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे भारत-पाक के रक्षा मंत्री और NSA

25 जून, 2025 04:45 PM

शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) की बैठक 25 और 26 जून को चीन के क़िंगदाओ में आयोजित होने जा रही है, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक टकराव की संभावनाएं एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खास बात यह है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार होगा, जब दोनों देशों के रक्षा मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) आमने-सामने होंगे।

भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और NSA अजीत डोभाल इस बैठक में हिस्सा लेंगे। वहीं, पाकिस्तान की ओर से रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और NSA आसिम मलिक के भाग लेने की पुष्टि हुई है। अजीत डोभाल पहले से ही चीन में मौजूद हैं और उन्होंने हाल ही में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से द्विपक्षीय मुलाकात की है।

भारत उठा सकता है आतंकवाद का मुद्दा
सूत्रों के मुताबिक, भारत इस मंच का उपयोग आतंकवाद और सीमापार आतंकवादी गतिविधियों के मुद्दे को उठाने के लिए कर सकता है। माना जा रहा है कि भारत पाकिस्तान की धरती से संचालित आतंकी संगठनों को लेकर कड़ा रुख अपनाएगा और पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर बेनकाब करने की रणनीति पर काम करेगा।

SCO में द्विपक्षीय बैठक की संभावना कम
भारत की ओर से साफ किया गया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद पर ठोस कार्रवाई नहीं करता और POK (पाक अधिकृत कश्मीर) पर गंभीर संवाद के लिए तैयार नहीं होता, तब तक उसके साथ कोई द्विपक्षीय बैठक नहीं होगी। इससे पहले 2023 में नई दिल्ली में आयोजित SCO बैठक में पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ वर्चुअल रूप से शामिल हुए थे।

राजनाथ सिंह ने दिया बयान
बैठक में रवाना होने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "SCO समिट विभिन्न देशों के रक्षा मंत्रियों से विचार-विमर्श का अवसर है। वैश्विक शांति, सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर हूं।"

पाकिस्तान पर भारत का सख्त रुख
भारत लंबे समय से पाकिस्तान पर लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों को पनाह देने का आरोप लगाता रहा है। पहलगाम जैसे हमलों के पीछे इन्हीं संगठनों का हाथ माना जाता है, जिनकी जड़ें पाकिस्तान में फैली हैं। भारत की नीति स्पष्ट रही है — "आतंकवाद और व्यापार साथ-साथ नहीं चल सकते।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर कई बार यह दोहरा चुके हैं कि पाकिस्तान को पहले आतंकी ढांचे को खत्म करना होगा, तभी आगे कोई संवाद संभव है।

SCO का परिचय
SCO की स्थापना वर्ष 2001 में हुई थी। भारत 2017 में इस संगठन का पूर्ण सदस्य बना। इस संगठन में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस सदस्य हैं। SCO क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी सहयोग और आर्थिक मुद्दों पर सदस्य देशों को एक मंच प्रदान करता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति