Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख • धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों व मिलरों को नहीं आने दी जा रही कोई दिक्कत : लाल चंद कटारूचक्क • एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व • एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम • सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा • सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा • गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई • पंजाब सीएम के कार्यालय से जुड़े निजी लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच • अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए • Hamirpur: किसानों के हित में हिमाचल के साथ हमेशा खड़ी है मोदी सरकार : अनुराग

बाज़ार

Rupee Recovers: रिकॉर्ड लो लेवल से सुधरा रुपया, डॉलर के मुकाबले आज इतना हुआ मजबूत

27 जनवरी, 2026 07:12 PM

रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरते हुए मंगलवार को 19 पैसे की बढ़त के साथ 91.71 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर सूचकांक में गिरावट और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) वार्ता के संपन्न होने से रुपए को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते से घरेलू बाजार की धारणा को बढ़ावा दिया। हालांकि जिंस और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने तेज बढ़त को सीमित कर दिया। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 91.82 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान टूटकर 91.90 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया। अंत में 91.71 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे की बढ़त है। रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 92 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि अंत में मामूली सुधार के साथ 91.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को मुद्रा और शेयर बाजार बंद थे। 

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से घरेलू बाजार की धारणा मजबूत होगी। इसलिए रुपए में मामूली सकारात्मक रुझान देखने को मिलेगा। अमेरिकी डॉलर सूचकांक में कमजोरी, रुपए को और भी मजबूती प्रदान कर सकती है।'' उन्होंने कहा कि हालांकि, विदेशी निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली और मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव से रुपए पर दबाव पड़ सकता है। चौधरी ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए का हाजिर भाव 91.30 से 92 के बीच रहने का अनुमान है। 

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.01 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स 319.78 अंक चढ़कर 81,857.48 अंक पर जबकि निफ्टी 126.75 अंक की बढ़त के साथ 25,175.40 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.60 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,113.38 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।  

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट