Monday, June 29, 2026
BREAKING
वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं' टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

बाज़ार

Rupee Jump High: भारतीय करेंसी का कमाल, 24 जून के बाद रुपए में सबसे बड़ी तेजी, लगाई ऊंची छलांग

16 अक्टूबर, 2025 07:53 PM

बुधवार को रुपए ने 24 जून के बाद की सबसे बड़ी एकदिवसीय तेजी दर्ज की। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डॉलर की भारी बिक्री के जरिए हस्तक्षेप किया, जिससे स्थानीय मुद्रा को मजबूती मिली। रुपया 0.7 फीसदी बढ़कर 88.07 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जबकि पिछली बार यह 88.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान घरेलू मुद्रा 88 प्रति डॉलर के स्तर को पार कर 87.95 प्रति डॉलर के दिन के उच्चतम स्तर को छू गई।

आईएफए ग्लोबल के संस्थापक एवं सीईओ अभिषेक गोयनका ने बताया कि RBI के सरकारी बैंकों के माध्यम से आक्रामक डॉलर बिक्री के कारण शॉर्ट कवरिंग की लहर शुरू हुई, जिससे पिछले दिनों की मंदी पलट गई और रुपए ने उल्लेखनीय वापसी की। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में रुपया 87 डॉलर से उबरकर 86 के लेवल पर आ सकता है

इसके अलावा फेडरल रिजर्व अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की नरम रुख वाली टिप्पणियों और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता को लेकर आशावादी संकेतों से अमेरिकी डॉलर कमजोर हुआ। इस वजह से रुपए में तेजी देखने को मिली। डॉलर सूचकांक 0.57% गिरकर 98.85 पर आ गया, जो छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापता है।

रुपए में दूसरे दिन बंपर तेजी

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 पैसे बढ़कर 87.68 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार, कच्चे तेल की कम कीमतें और विदेशी पूंजी प्रवाह में नए सिरे से वृद्धि जैसे अन्य सहायक कारकों ने भी निवेशकों की धारणा को बढ़ावा दिया। इंटरबैंक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज मार्केट में रुपया 87.76 पर खुला और फिर बढ़त के साथ 87.68 के शुरुआती हाई लेवल को छू गया, जो पिछले बंद भाव से 40 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी