Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

बाज़ार

Rupee Hits All-Time Low: अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, जानिए गिरावट के कारण?

21 जनवरी, 2026 04:31 PM

बुधवार, 21 जनवरी को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। कारोबार की शुरुआत में रुपया 91.28 प्रति डॉलर पर खुला लेकिन दिन चढ़ने के साथ इसमें और कमजोरी आई और यह 91.38 के स्तर तक फिसल गया। इस तरह रुपया दिसंबर में बने अपने पिछले रिकॉर्ड निचले स्तर से भी नीचे चला गया।

रुपए में यह लगातार छठा कारोबारी दिन है जब कमजोरी देखने को मिली। इस दौरान भारतीय मुद्रा का प्रदर्शन अन्य एशियाई मुद्राओं की तुलना में कमजोर रहा।

रुपए में गिरावट की बड़ी वजहें
रुपए पर दबाव की मुख्य वजह ग्लोबल स्तर पर बढ़ा हुआ ‘रिस्क-ऑफ’ मूड, डॉलर की लगातार मजबूत मांग और विदेशी निवेशकों की निरंतर निकासी रही। भू-राजनीतिक अनिश्चितता और अमेरिका से मिले नए ट्रेड-रिलेटेड संकेतों ने वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ा दी है, जिससे निवेशकों ने उभरते बाजारों (इमर्जिंग मार्केट्स) से अपना निवेश घटाया है।

हालांकि प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कुछ नरमी दिखी लेकिन सतर्क निवेश माहौल के चलते जोखिम लेने की प्रवृत्ति कमजोर बनी रही। फॉरेक्स बाजार के जानकारों के मुताबिक, विदेशी पूंजी के बाहर जाने और घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती ने निवेशकों की भावना को और प्रभावित किया है।

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया 91.05 प्रति डॉलर पर खुला था और शुरुआती कारोबार में ही पिछले बंद भाव से 31 पैसे टूटकर 91.28 पर आ गया।

एक दिन पहले मंगलवार को भी रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे की गिरावट के साथ 90.97 के तत्कालीन रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख