Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

Rupee Down: डॉलर के सामने ढहता रुपया, ₹91 के पार निकला, जानिए गिरावट की वजह

20 जनवरी, 2026 06:23 PM

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को रुपया 91 के अहम स्तर को पार कर गया और दिन के कारोबार में 91.01 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक फिसल गया। घरेलू मुद्रा की शुरुआत 2 पैसे की गिरावट के साथ 90.93 प्रति डॉलर पर हुई थी, जबकि सोमवार को यह 90.90 पर बंद हुई थी।

सोमवार को ही रुपया 12 पैसे टूटकर 90.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो इसके अब तक के रिकॉर्ड निचले बंद स्तर के बेहद करीब है। इससे पहले 16 दिसंबर 2025 को रुपया कारोबार के दौरान 91.14 प्रति डॉलर के अपने सबसे निचले स्तर तक पहुंच गया था।

घरेलू-वैश्विक फैक्टर्स का ‘परफेक्ट स्टॉर्म’
फॉरेक्स बाजार के जानकारों के मुताबिक रुपए पर दबाव घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारणों के मेल यानी ‘परफेक्ट स्टॉर्म’ का नतीजा है। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, मजबूत डॉलर और वैश्विक व्यापार तनाव ने रुपये को कमजोर किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दोबारा टैरिफ लगाने की धमकी, खासकर ग्रीनलैंड को लेकर यूरोपीय देशों से बढ़ते विवाद के कारण, वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने (Risk-off) का माहौल बन गया है।

सोना-चांदी में शिफ्ट हो रहा निवेश
फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली के अनुसार, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ट्रंप के टैरिफ की वैधता पर फैसला देने वाला है, जिसका असर वैश्विक बाजारों पर पड़ सकता है। फिलहाल निवेशक जोखिम भरे एसेट्स से दूरी बनाकर सोना और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।

मजबूत अमेरिकी डेटा से डॉलर को सपोर्ट
अमेरिका का श्रम बाजार बीते कुछ महीनों से मजबूत बना हुआ है, जिससे डॉलर को मजबूती मिली है। बाजारों को आशंका है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा बनाए रख सकता है, जिसका दबाव उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मुद्राओं पर पड़ रहा है।

FIIs की बिकवाली बना सबसे बड़ा घरेलू दबाव
देश के भीतर रुपए पर सबसे बड़ा दबाव विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली से आ रहा है। 2026 में अब तक विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में 29,315 करोड़ रुपए से ज्यादा की शुद्ध बिकवाली कर चुके हैं। इसी वजह से रुपया एशियाई मुद्राओं में सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वालों में शामिल हो गया है।

आगे क्या संकेत?
सीआर फॉरेक्स एडवाइजर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित पाबरी के मुताबिक, अगर वैश्विक अनिश्चितता बनी रहती है और रुपया 91.07 के ऊपर टिकता है, तो यह 91.70 से 92.00 के स्तर की ओर बढ़ सकता है—जब तक कि रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से हस्तक्षेप नहीं होता। वहीं, राहत की स्थिति में रुपए को 90.30–90.50 के स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान