Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

बाज़ार

Reasons Stock Market Rising: ट्रंप के बयान ने बदली मार्केट की चाल, 3 दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक

22 जनवरी, 2026 04:50 PM

भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार, 22 जनवरी को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 750 अंकों से ज्यादा उछल गया, जबकि निफ्टी एक बार फिर 25,400 के अहम स्तर के ऊपर पहुंच गया। इसके साथ ही बाजार में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा। वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक और आर्थिक तनाव कम होने से निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार दिखा और बाजार ने राहत की सांस ली।

सुबह करीब 9:45 बजे बीएसई सेंसेक्स 773.05 अंक यानी 0.94 फीसदी की तेजी के साथ 82,682.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई निफ्टी 245.35 अंक या 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 25,402.85 के ऊपर पहुंच गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कई दिनों बाद खरीदारी लौटी और दोनों इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी तक चढ़ गए। लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते नजर आए।

तेजी के पीछे 3 बड़े कारण
1. ग्रीनलैंड और यूरोप पर ट्रंप का बदला रुख
बाजार में आई इस तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ग्रीनलैंड और यूरोप को लेकर नरम रुख रहा। ट्रंप ने साफ किया कि ग्रीनलैंड को अपने नियंत्रण में लेने के लिए अमेरिका सैन्य बल का इस्तेमाल नहीं करेगा। इसके साथ ही उन्होंने यूरोपीय देशों पर नए टैरिफ लगाने की योजना को भी फिलहाल टाल दिया है।

दावोस में नाटो महासचिव मार्क रुटे से मुलाकात के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि ग्रीनलैंड के भविष्य को लेकर एक रूपरेखा तय हो चुकी है, जिसके चलते 1 फरवरी से प्रस्तावित टैरिफ लागू नहीं किए जाएंगे। हालांकि इस समझौते का विस्तृत ब्योरा सामने नहीं आया है।

जियोजित इनवेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा कि बाजार इसे ट्रंप की परिचित रणनीति के तौर पर देख रहा है, जिसे ‘TACO’ (Trump Always Chickens Out) कहा जाता है। उनके मुताबिक, अमेरिका-यूरोप ट्रेड वॉर का खतरा टलना बाजार के लिए बेहद राहत भरा संकेत है। उन्होंने यह भी कहा कि बड़ी संख्या में खुले शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट्स के चलते मौजूदा माहौल शॉर्ट कवरिंग के लिए अनुकूल है, जिससे तेजी आगे भी जारी रह सकती है।

2. भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर उम्मीदें मजबूत
तेजी की दूसरी बड़ी वजह भारत और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते को लेकर बढ़ती उम्मीदें रहीं। डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में मनीकंट्रोल से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि अमेरिका जल्द ही भारत के साथ “एक अच्छा सौदा” करने जा रहा है। इस बयान से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत के सकारात्मक दिशा में बढ़ने के संकेत मिले, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।

3. ग्लोबल बाजारों से मजबूत संकेत
अमेरिकी शेयर बाजार बीती रात मजबूती के साथ बंद हुए, जबकि वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स ने भी अमेरिकी बाजारों में मजबूत शुरुआत के संकेत दिए। एशियाई बाजारों में भी जोखिम लेने की धारणा में सुधार दिखा, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा। वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता घटने और जोखिम कम होने से निवेशकों ने एक बार फिर इक्विटी में दिलचस्पी दिखाई।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख