Saturday, July 04, 2026
BREAKING
बांग्लादेश से भिड़ने के लिए जिम्बाब्वे की वनडे टीम का ऐलान, रिचर्ड नगारवा बने कप्तान शिमला मिर्च खाने से बढ़ सकता है पोटैशियम? डायलिसिस मरीज बरतें जरूरी सावधानी बार-बार होने वाला सिरदर्द हो सकता है खतरे की घंटी, भूलकर भी न करें नजरअंदाज पीएम मोदी के स्वागत को तैयार ऑस्ट्रेलिया, 8 जुलाई से होगी वार्षिक लीडर्स समिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केइको फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर दी बधाई तेहरान में भारत ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि क्या हाई ब्लड प्रेशर बदल देता है इंसान का व्यक्तित्व? नई स्टडी में सामने आए चौंकाने वाले संकेत वैभव सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रीय

Ram Mandir: मंगल भवन अमंगल हारी…राम सिया राम, सिया राम जय जय राम

25 नवंबर, 2025 12:54 PM

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह अयोध्या पहुंचे, जहां वह राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराने की ऐतिहासिक रस्म अदा की । इससे पहले प्रधानमंत्री ने सप्त मंदिर में पूजा अर्चना की और फिर राम मंदिर पहुंचे। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी राम मंदिर पहुंच चुके हैं। धर्म ध्वजारोहण के लिए मंत्रोच्चारण करने के बाद प्रधानमंत्री ने राम मंदिर के 161 फुट ऊंचे शिखर पर 2 किलोग्राम वजनी भगवा ध्वज फहराने के लिए बटन दबाया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष विमान से दिल्ली से पहुंचने पर महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से साकेत कॉलेज पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी साकेत कॉलेज से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक 1.5 किलोमीटर लंबे रोड शो करते हुए पहुंचे। इस दौरान एक किलोमीटर लंबे रामपथ को आठ जोनों में बांटा गया था। हर जोन में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं पारंपरिक थाली, आरती और मालाओं के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

673 दिन बाद ऐतिहासिक पल
यह समारोह रामलला की 22 जनवरी, 2024 को हुई प्राणप्रतिष्ठा के 673 दिन बाद आयोजित हो रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि परिसर में निर्मित सप्त मंदिर का भी उद्घाटन किया। इसी के साथ राम मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण होने की औपचारिक घोषणा भी प्रधानमंत्री द्वारा कर दी गई।

मंगल को विशेष शुभ योग बना
मंगलवार का दिन विशेष रूप से शुभ संयोग के साथ आया है। यह विवाह पंचमी है, जिस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। साथ ही आज गुरु तेग बहादुर जी का शहादत दिवस भी है। अयोध्या शहर को 1,000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। ऐतिहासिक पल के लिए उद्योग, खेल, साहित्य और बॉलीवुड जगत के लगभग 1,000 वीवीआईपी अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही दो करोड़ रुपए से अधिक दान देने वाले 100 प्रमुख दानदाताओं को भी इस पल के गवाह बने।

ध्वज पर 21 किलो सोना
मंदिर के शिखर पर स्थापित किया गया ध्वज तेज तूफानों में भी सुरक्षित रहेगा और हवा की दिशा बदलने पर बिना उलझे स्वयं घूम जाएगा। ध्वजदंड पर 21 किलोग्राम सोने की परत चढ़ाई गई है, जबकि ध्वज 4 किलोमीटर दूर से भी दिखाई देगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत-माली ने पहले निर्यात संवर्धन मंच के जरिए व्यापारिक साझेदारी को दी नई मजबूती

भारत-माली ने पहले निर्यात संवर्धन मंच के जरिए व्यापारिक साझेदारी को दी नई मजबूती