Tuesday, May 26, 2026
BREAKING
भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत 2026 के अंत तक पूरी करने पर प्रतिबद्धता जताई क्यूबा के खिलाफ अमेरिकी धमकियों के बीच ब्राजील ने अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान और बातचीत का किया आग्रह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान समेत पांच देशों से की अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करने की मांग अदाणी ग्रीन एनर्जी ने दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन बैटरी स्टोरेज सिस्टम शुरू किया कमजोर वैश्विक संकेतों से सपाट खुला शेयर बाजार, ऑयलएवंगैस स्टॉक्स पर दबाव 'सेवन एंड ए हाफ डेट्स' में संगीत कहानी की जान, असीस कौर बोलीं- ''प्यार मेरा' रिश्तों की नर्मी को दिखाता है' आईपीएल 2026: पहले क्वालिफायर में आरसीबी के सामने जीटी की मुश्किल चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड? समरदीप सिंह गिल ने शॉट पुट में जीता गोल्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालीफाई डैंड्रफ और खुजली से राहत दिलाने में छाछ मददगार, बालों की कई समस्याओं से दिलाती है छुटकारा देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य, बीते चार दिनों में 1.72 करोड़ से अधिक एलपीजी सिलेंडर डिलीवर हुए : केंद्र

दुनिया

Quad Meeting : ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने इंडो-पैसिफिक को मुक्त, शांतिपूर्ण और समृद्ध रखने पर द‍िया जोर

26 मई, 2026 01:50 PM

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने मंगलवार को कहा कि क्वाड देश चाहते हैं कि यह समूह ‘मजबूत और असरदार’ बने ताकि वे मिलकर काम करते रहें और अपनी गति बनाए रखें। साथ ही, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र ‘मुक्त, खुला, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध’ होना चाहिए।

नई दिल्ली में मंगलवार को हुई क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में शुरुआती बयान देते हुए पेनी वोंग ने कहा, “हम चार संप्रभु देश हैं। हमारा अपना-अपना इतिहास है, अपने-अपने हित हैं लेकिन हमारे हितों में काफी समानता है। हम सभी इंडो-पैसिफिक के लिए एक साझा दृष्टि रखते हैं। एक ऐसा क्षेत्र जो मुक्त और खुला हो, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हो। हम सभी अपनी-अपनी खास समझ, अनुभव और ताकत लेकर मिलकर काम करते हैं ताकि ऐसा क्षेत्र बनाया जा सके।”

उन्होंने कहा क‍ि क्वाड के रूप में हमने ठोस नतीजे दिए हैं, खासकर जब हमने प्राकृतिक आपदाओं पर प्रतिक्रिया दी है। हमने म्यांमार में आए भूकंप या पापुआ न्यू गिनी में हुए भूस्खलन जैसी घटनाओं से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मिलकर काम किया है।

“हमने अहम बुनियादी ढांचे, जैसे समुद्र के नीचे बिछी केबलो, पर भी सहयोग किया है। समुद्री सुरक्षा और जरूरी खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) के क्षेत्र में भी हमने साथ काम किया है। हम सभी चाहते हैं कि क्वाड जितना हो सके उतना मजबूत और असरदार बने, और इसका फोकस परिणाम देने पर रहे। हम इसकी रफ्तार बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। यही वह भविष्य है जो हम अपने क्षेत्र के लिए चाहते हैं। एक शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध क्षेत्र, और आज हम उसी दिशा में काम आगे बढ़ा रहे हैं।”

विदेश मंत्री पेनी वोंग ने भारत की भूमिका की भी तारीफ की और इस बैठक को अहम बताया।

उन्होंने कहा, “हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में मिल रहे हैं, और भारत एक ऐसा देश है जो इंडो-पैसिफिक और दुनिया को आकार देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सचिव रुबियो के लिए पेनी वोंग ने कहा, आपने पद संभालने के बाद क्वाड में जो नेतृत्व दिखाया है, हम उसकी सराहना करते हैं। आपकी पहली बैठकों में से एक क्वाड की बैठक थी, और मंत्री मोतेगी शुरू से ही इसमें जुड़े हुए हैं, यानी वे क्वाड के शुरुआती मंत्रियों में से एक हैं, उनके नेतृत्व के लिए भी धन्यवाद।”

2025 में वॉशिंगटन में हुई क्वाड बैठक का जिक्र करते हुए, वोंग ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर की उस बात को याद किया जिसमें उन्होंने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा और संप्रभु हितों को लेकर ‘चुनाव की स्वतंत्रता’ बनाए रखने की बात कही थी।

पेनी वोंग ने कहा, “मैं एक बात से शुरुआत करना चाहती हूं जो जयशंकर ने वॉशिंगटन में हमारी पिछली क्वाड बैठक में कही थी। आपने ‘व‍िकल्‍प’ और इस बारे में बात की थी कि हम साथ मिलकर यह सुनिश्चित करें कि इंडो-पैसिफिक और उसके देशों को अपनी सुरक्षा और अपने संप्रभु हितों के बारे में खुद निर्णय लेने की आजादी मिले, विकास के बारे में अपनी पसंद चुनने की आजादी मिले और उस भविष्य को तय करने की आजादी मिले जो हम सब साझा करते हैं। और यही बात ऑस्ट्रेलिया के लिए क्वाड में जुड़ने का आधार है।”

उन्होंने कहा क‍ि यही कारण है कि यह साझेदारी और यह बैठक ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है, क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है, और इसलिए दुनिया के लिए भी महत्वपूर्ण है। हम सभी समझते हैं कि आज हम ऐसे क्षेत्र में मिल रहे हैं जो दबाव में है। यहां आपसी होड़ तेज़ी से बढ़ रही है, रणनीतिक माहौल बिगड़ रहा है, और गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

क्यूबा के खिलाफ अमेरिकी धमकियों के बीच ब्राजील ने अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान और बातचीत का किया आग्रह

क्यूबा के खिलाफ अमेरिकी धमकियों के बीच ब्राजील ने अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान और बातचीत का किया आग्रह

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान समेत पांच देशों से की अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करने की मांग

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान समेत पांच देशों से की अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करने की मांग

क्वाड अब सिर्फ बातचीत नहीं बल्कि कार्रवाई वाला मंच बन रहा : मार्को रुबियो

क्वाड अब सिर्फ बातचीत नहीं बल्कि कार्रवाई वाला मंच बन रहा : मार्को रुबियो

ईरान का संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को सौंपकर नष्ट किया जाएगा, आईएईए रहेगी गवाह : ट्रंप

ईरान का संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को सौंपकर नष्ट किया जाएगा, आईएईए रहेगी गवाह : ट्रंप

भारत दौरे के बीच मार्को रुबियो की रूस से अहम बातचीत, यूक्रेन और ईरान पर चर्चा

भारत दौरे के बीच मार्को रुबियो की रूस से अहम बातचीत, यूक्रेन और ईरान पर चर्चा

स्पेन में हंतावायरस का नया पॉजिटिव केस, क्वारंटाइन स्पेनिश यात्रियों में एक और संक्रमित

स्पेन में हंतावायरस का नया पॉजिटिव केस, क्वारंटाइन स्पेनिश यात्रियों में एक और संक्रमित

गाजा फ्लोटिला प्रतिभागियों के साथ कथित दुर्व्यवहार पर भड़के अरब देश, इजरायली मंत्री को घेरा

गाजा फ्लोटिला प्रतिभागियों के साथ कथित दुर्व्यवहार पर भड़के अरब देश, इजरायली मंत्री को घेरा

संभावित समझौता ज्ञापन की कुछ शर्तों को मानने से इनकार कर रहा अमेर‍िका : रिपोर्ट

संभावित समझौता ज्ञापन की कुछ शर्तों को मानने से इनकार कर रहा अमेर‍िका : रिपोर्ट

हम ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार : इजरायली सेना प्रमुख

हम ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार : इजरायली सेना प्रमुख

Quad Foreign Ministers’ Meeting : ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग आज नई दिल्ली पहुंचेंगी

Quad Foreign Ministers’ Meeting : ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग आज नई दिल्ली पहुंचेंगी