Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

पंजाब

Punjab: घने कोहरे ने बढ़ाया खतरा, पुलिस ने जारी की सुरक्षा एडवाइज़री

01 दिसंबर, 2025 01:57 PM

गुरदासपुर : पंजाब में सर्दी का मौसम पूरी तरह से दस्तक दे चुका है और कई इलाकों में कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में कोहरे की तीव्रता में और भी वृद्धि होगी, जिसके कारण सड़क दुर्घटनाओं के मामले बढ़ने की संभावना है। हर साल की तरह, इस बार भी ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने और रोड सेफ्टी नियमों का पालन करने की अपील की है।

इन सबके बावजूद, राज्य की कई लिंक सड़कों और राष्ट्रीय हाईवेज पर लगाई जाने वाली ''सफेद लाइन/पट्टी'' की हालत बहुत खराब है। यह कहीं फीकी पड़ चुकी है, कहीं गायब है और कई जगहों पर तो पट्टी लगाई ही नहीं गई है। गुरदासपुर में कई लिंक रोड पर सफेद पट्टी गायब हो रही है। यहां तक कि अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर भी बहुत सारी जगहों पर यह पट्टी बहुत धुंधली और फीकी हो चुकी है। गुरदासपुर-श्री हरगोबिंदपुर रोड समेत अन्य सड़कों पर भी हालात ऐसे ही बने हुए हैं। इस पट्टी का बहुत ज़्यादा महत्व है, क्योंकि यह ख़ास तौर पर कोहरे के समय ड्राइवरों को गाड़ी की दिशा साफ बताती है, ताकि समय पर मुड़ना, टर्निंग पॉइंट या सड़क के किनारे की स्थिति का पता चलता रहे। यह कमी न सिर्फ रात के समय ड्राइवरों को मुश्किल और खतरे में डालती है, बल्कि कोहरे के दिनों में बहुत खतरनाक साबित हो सकती है।

कोहरे के दौरान बढ़ते हैं सड़क हादसे

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो और सड़क परिवहन मंत्रालय के पिछले रिकॉर्ड के मुताबिक, 2022 में भारत में 55,000 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण हुईं। पंजाब में ही 3,500 से अधिक ऐसे केस दर्ज किए गए। सर्दी के महीनों (दिसंबर-फरवरी) में दुर्घटनाओं का ग्राफ 20–30% तक बढ़ जाता है। हाईवेज पर तीव्र कोहरे में दृश्यता 20–50 मीटर तक रह जाती है, जिससे टक्करों की संभावना 3 गुना बढ़ जाती है। ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि सड़कों पर सफेद पट्टी और किनारों पर लगे रिफ्लेक्टर बचाव के मुख्य साधन हैं, जो कई जानें बचा सकते हैं।

ट्रैफिक पुलिस की अपील:  

गुरदासपुर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने कहा है कि कोहरे के दौरान लोग सड़क सुरक्षा की बातों को नजरअंदाज न करें। हर दोपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप लगाना अनिवार्य है। कोहरे के दिनों में लोग फॉग लाइटों का इस्तेमाल करें। बिना काम के सफर कम करने और हाईवे पर स्पीड 40–50 किमी प्रति घंटा के बीच रखने की सलाह दी गई है। पुलिस का मानना है कि अगर वाहनों पर चमकदार टेप और रिफ्लेक्टर लगे हों, तो हादसों की संभावना काफी कम हो जाती है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल