Thursday, July 02, 2026
BREAKING
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत सोने में सपाट कारोबार, चांदी में आधा प्रतिशत से अधिक की तेजी भारतीय शेयर बाजार कच्चे तेल में गिरावट और आईटी शेयर में खरीदारी से उछला; सेंसेक्स 77,000 के पार फीफा विश्व कप: बाइचुंग भूटिया ने राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया के खिलाफ पुर्तगाल का समर्थन किया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में बोलती है इंग्लैंड की तूती, सेमीफाइनल में आसान नहीं प्रोटियाज टीम की राह न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए बेन सियर्स हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा

पंजाब

Punjab Roadways में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ी खबर, लिया गया ये बड़ा फैसला

15 जुलाई, 2025 12:41 PM

पंजाब रोडवेज की बसों में अब महिलाओं को फ्री सफर करने के लिए आधार कार्ड की हार्ड कॉपी साथ रखना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर किसी महिला यात्री के पास मूल आधार कार्ड नहीं हुआ, तो कंडक्टर उसे टिकट देगा नहीं, बल्कि पैसे लेकर टिकट कटवाएगा। ये नया नियम अमृतसर-2 डिपो के महाप्रबंधक गुरिंदरबीर सिंह गिल द्वारा लागू किया गया है।
इसका मकसद फर्जी आधार कार्ड के ज़रिए हो रही धोखाधड़ी पर लगाम लगाना है।

मोबाइल में आधार नहीं चलेगा, चाहिए सिर्फ हार्ड कॉपी

अब तक बसों में सफर के दौरान महिलाएं अपने फोन में डिजिटल आधार दिखा कर टिकट लेती थीं। कंडक्टर उस आधार नंबर को ऐप में दर्ज कर विभाग को रिपोर्ट भेजता था, जहां से डाटा विजिलेंस जांच के लिए जाता था।

लेकिन बीते कुछ समय से लगातार नकली आधार कार्ड सामने आ रहे थे। कई बार डिजिटल कॉपी में हेराफेरी कर फ्री टिकट ली जाती थी, जिससे रोडवेज को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इसी के बाद फैसला लिया गया कि अब सिर्फ हार्ड कॉपी दिखाने पर ही फ्री टिकट दिया जाएगा।

पठानकोट-अमृतसर रूट पर सामने आया मामला

इस नई व्यवस्था के पीछे एक ताजा घटना ने भी प्रशासन को सतर्क किया। कुछ दिन पहले नौशहरा से कुलदीप कौर नाम की महिला अमृतसर जा रही थी। उसने बस में चढ़ते ही फोन में आधार कार्ड दिखाया और फ्री टिकट मांगा।

लेकिन कंडक्टर ने मना कर दिया और पैसे लेकर ही टिकट देने की बात कही। महिला ने विरोध किया, जिसके बाद मामला डिपो तक पहुंचा। महाप्रबंधक ने तुरंत एक्शन लेते हुए सभी कंडक्टरों को सख्त हिदायतें दे दीं कि “अब से फ्री यात्रा सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगी, जिनके पास आधार की हार्ड कॉपी होगी।”

विभाग की सख्ती: स्कीम का लाभ सिर्फ हकदार को ही

महाप्रबंधक गुरिंदरबीर सिंह गिल ने कहा, “हम चाहते हैं कि राज्य सरकार की स्कीम का हर पात्र महिला को लाभ मिले, लेकिन इस बहाने सरकार के खजाने को नुकसान नहीं होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि अब हर महिला को सफर के दौरान अपने पर्स में असली आधार कार्ड रखना चाहिए ताकि न टिकट रोके, न यात्रा में कोई बाधा आए।

महिला यात्रियों के लिए सीधा संदेश:

1. फ्री सफर करना है, तो पर्स में रखिए आधार की हार्ड कॉपी

2. सिर्फ मोबाइल में आधार दिखाने से नहीं मिलेगा टिकट

3. नियम की अवहेलना पर देना होगा टिकट का पैसा

4. आदेश अमृतसर-2 डिपो सहित अन्य डिपो पर भी लागू होंगे

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार