Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

पंजाब

Punjab में बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू, School को जारी हुआ Notice और...

25 जुलाई, 2025 06:05 PM

पटियाला :  जिले में एक स्कूल को नोटिस जारी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, निजी स्कूलों में सेफ स्कूल वाहन नीति लागू करने के लिए डीसी डॉ. प्रीति यादव के आदेशों के तहत, जिला सेफ वाहन समिति ने आज नारायण पब्लिक स्कूल की एक बस को सेफ स्कूल वाहन नीति का उल्लंघन करने पर जब्त कर लिया। 

इस टीम ने स्कूल को नोटिस जारी किया है और पुलिस में मामला भी दर्ज कराया है। एसडीएम पटियाला हरजोत कौर (मेजर रिटायर्ड) ने बताया कि तहसीलदार करणदीप सिंह भुल्लर, सहायक परिवहन अधिकारी मनप्रीत कौर और बाल संरक्षण अधिकारी रूपवंत कौर के नेतृत्व में जिला बाल संरक्षण इकाई ने जिला शिक्षा विभाग और यातायात पुलिस के सहयोग से निजी स्कूल वाहनों का औचक निरीक्षण किया। इस टीम ने निजी स्कूल संचालकों से छात्रों के स्कूल आने-जाने के सेफ वाहन को सुनिश्चित करने के लिए 'सेफ स्कूल वाहन नीति' को व्यवहार में लागू करने को कहा है।

एसडीएम ने कहा कि स्कूल प्रिंसिपल सेफ स्कूल वाहन नीति का लागू करना हर हाल में सुनिश्चित करें तथा विद्यार्थियों को निजी परिवहन सुविधा प्रदान करने वाले ट्रांसपोर्टरों सहित सभी स्कूल सेफ स्कूल वाहन नीति के तहत अपने वाहनों में कमियों को पूरा करना सुनिश्चित करें। यदि कोई स्कूल इस नीति के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतता है तो प्रिंसिपल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान, बाल संरक्षण अधिकारी रूपवंत कौर ने बताया कि सेफ स्कूल वाहन नीति के निर्देशानुसार चालक की नेम प्लेट व वर्दी, महिला अटेंडेंट, प्राथमिक उपचार बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरे, ओवरलोडिंग सहित अन्य अनियमितताएं बरतने वालों के चालान किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि नारायण पब्लिक स्कूल की तीन बसों में से एक बस स्कूल की है तथा दो बसें ठेकेदार द्वारा चलाई जा रही थीं, जिनमें अनियमितताएं पाई गईं और एक बस को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में पुलिस में मामला भी दर्ज कर लिया गया है तथा स्कूल को नोटिस जारी कर दिया गया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार