Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

PUCSC प्रेसिडेंट आयुष के एडमिशन पर बवाल:ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं का UILS के गेट पर धरना; जांच की मांग

22 नवंबर, 2022 06:15 PM

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल(PUCSC) के प्रेसिडेंट अयुष खटकड़ के एडमिशन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। आज BJP की स्टूडेंट पार्टी ABVP और कांग्रेस की स्टूडेंट पार्टी NSUI ने सांझे रूप से यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज के गेट पर (UILS) के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। अयुष के एडमिशन में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए स्टूडेंट पार्टियां UILS की चेयरपर्सन के इस्तीफे तक की मांग कर रहे हैं।

आरोप लगाया गया कि अयुष का एडमिशन UILS ने 2 बार दिखाया है। वहीं डॉक्यूमेंट में उनका एडमिशन 17 अक्तूबर वाला चल रहा है। जबकि 12 अक्तूबर को स्टूडेंट्स काउंसिल के नॉमिनेशन फाइल हुए थे। ऐसे में अयुष स्टूडेंट्स काउंसिल के चुनावों के लिए योग्य ही नहीं थे।

कहा गया है कि कैटेगरी की सीटों को डी-रिजर्व भी नहीं किया गया था। जानकारी के मुताबिक UILS में अयुष का एडमिशन एडवोकेट कोटा में हुआ है। कहा गया है कि अयुष का एडमिशन जनरल कैटेगरी में हुआ है जबकि SC कोटे की सीटों को डी-रिजर्व बाद में किया गया था। वहीं दूसरी ओर UILS विभाग को कहना है कि पहले अयुष का एडमिशन एडवोकेट कोटे में हुआ था। वहीं बाद में सीट खाली होने पर फ्रेश लॉ ग्रेजुएट में आया। ऐसे में दोनों लिस्ट में उनका नाम दिख रहा है।

AAP और यूनिवर्सिटी प्रशासन की मिलीभगत बताई
ABVP नेता हरीश गुज्जर ने आरोप लगाया कि यह यूनिवर्सिटी प्रशासन, UILS चेयरपर्सन और आम आदमी पार्टी(AAP) की मिलीभगत है। यूनिवर्सिटी में फर्जी एडमिशन का आरोप लगाया गया है। आरोप लगाया गया कि अयुष का फर्जी एडमिशन करवा कर उसे चुनाव लड़वाया गया। मांग की गई कि इस एडमिशन की जांच हो और फिर से काउंसलिंग की जाए। इसके अलावा चेयरपर्सन को अपनी कुर्सी से इस्तीफा देना चाहिए। वहीं गलत तरीके से एडमिशन के बाद प्रेसिडेंट बने अयुष खटकड़ को अपनी कुर्सी से इस्तीफा देना चाहिए।

वहीं NSUI नेता ने कहा कि UILS में पहले 7 तारीख को एडमिशन हुआ था और उसके बाद 17 तारीख को एडमिशन हुआ। अगर 7 तारीख को अयुष खटकड़ का एडमिशन हो गया था तो 17 तारीख को एडमिशन की क्या जरूरत पड़ी थी। अब अयुष की 17 तारीख वाली एडमिशन चल रही है। वहीं स्टूडेंट चुनावों को लेकर नॉमिनेशन 12 तारीख को हुई थी।

बता दें कि AAP की स्टूडेंट पार्टी छात्र युवा संघर्ष समिति पहली बार पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स काउंसिल के चुनावों में खड़ी हुई थी। सिर्फ प्रेसिडेंट की पोस्ट के लिए इसने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका