Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

पंजाब

PSEB ने सर्टिफिकेट लेने को लेकर बदला नियम, विद्यार्थियों को जारी हुए नए आदेश

28 नवंबर, 2025 06:48 PM

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट की दूसरी कॉपी जारी करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब किसी भी अभ्यर्थी को डुप्लिकेट सर्टिफिकेट लेने के लिए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बिना पुलिस रिपोर्ट के कोई भी सेकेंड कॉपी जारी नहीं की जाएगी।

फटे हुए सर्टिफिकेट को जमा करना होगा
अगर किसी का मूल प्रमाणपत्र फट गया है, तो उसकी सेकेंड कॉपी पाने के लिए आवेदक को वह क्षतिग्रस्त सर्टिफिकेट बोर्ड में जमा करवाना पड़ेगा। बोर्ड ने इस संबंध में सभी स्कूल प्रिंसिपलों को भी निर्देश भेज दिए हैं।

पुलिस रिपोर्ट के साथ एफिडेविट भी जरूरी
गुमशुदगी के मामले में उम्मीदवार को पुलिस रिपोर्ट के साथ एक शपथ-पत्र देना होगा, जिसमें यह उल्लेख होना चाहिए कि यदि भविष्य में मूल सर्टिफिकेट मिल जाता है तो वह तुरंत उसे बोर्ड कार्यालय में लौटाएगा। बोर्ड का कहना है कि यह कदम उन आवेदनों को फिल्टर करेगा, जिनमें वास्तविक आवश्यकता नहीं होती।

लोन के लिए सर्टिफिकेट बैंक में जमा—बोर्ड हुआ परेशान
बोर्ड के अनुसार, कई युवा शिक्षा प्रमाणपत्र बैंक में गिरवी रखकर लोन ले लेते हैं। उसके बाद वे बोर्ड से दूसरी कॉपी निकलवा लेते हैं, जिससे कई बार कानूनी जटिलताएँ पैदा हो जाती हैं। नई व्यवस्था से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सर्टिफिकेट वास्तव में खोया है या खराब हुआ है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से कर सकेंगे आवेदन
PSEB ने आवेदन प्रक्रिया को लचीला रखते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध कराए हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को मोहाली स्थित बोर्ड मुख्यालय के सिंगल विंडो काउंटर पर जाना होगा। वहीं, ऑनलाइन आवेदन घर बैठे किया जा सकता है।

2002 से पहले की मार्कशीट—अब केवल पास/फेल जानकारी मिलेगी
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्ष 2002 से पहले की डिटेल मार्क्स शीट चाहिए तो उसे सब्जेक्ट वाइज मार्क्स की डिटेल नहीं मिलेगी। मार्क्स डिटेल उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। इन मामलों में केवल पास या फेल की स्थिति बताई जाएगी, विषयवार अंक नहीं।

2020–2024 बैच के छात्रों के सामने उलझन
2020 से 2024 के बीच बोर्ड ने विद्यार्थियों को केवल ई-सर्टिफिकेट जारी किए थे। जिन छात्रों ने हार्ड कॉपी के लिए शुल्क जमा करवाया था, उन्हें ही प्रिंटेड प्रमाणपत्र मिले। अब इस अवधि के छात्रों को डुप्लिकेट कॉपी की आवश्यकता पड़ने पर यह स्पष्ट नहीं है कि प्रक्रिया क्या होगी—क्योंकि न तो वे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं, न ही उनके पास क्षतिग्रस्त सर्टिफिकेट मौजूद होगा। बोर्ड इस स्थिति पर अभी कोई अंतिम दिशा-निर्देश जारी नहीं कर पाया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल