Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

हिमाचल

PMGSY-4 : प्रधानमंत्री सडक़ योजना के दूसरे चरण की तैयारी, 1200 KM नई सडक़ों के निर्माण का रखा है लक्ष्य

11 अप्रैल, 2026 08:09 PM

शिमला : प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना-चार के दूसरे चरण के ग्रामीण सडक़ों के निर्माण तैयारी आरंभ हो गई है। लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालयों से सडक़ों के प्रस्ताव आने लगे है। सरकार ने 1200 किलोमीटर नई ग्रामीण सडक़ें बनाने का लक्ष्य रखा है। विभाग निर्माण संबंधी औपचारिकताओं को पूरी करने के बाद इसे मंजूरी के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय को भेजेगा। लिहाजा पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ग्रामीण सडक़ों के निर्माण के लिए आमजन को भी विभाग का सहयोग करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना का चौथा चरण इस वित वर्ष में आरंभ हुआ है। योजना के पहले चरण में हिमाचल को 294 सडक़ों के निर्माण की मंजूरी ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से मिल चुकी है। इन सडक़ों के निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग ने मुख्य अभियंता स्तर पर टेंडर की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग ने योजना के दूसरे चरण 1200 किलोमीटर लंबाई की नई सडक़ों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके लिए इएनसी कार्यालय की ओर से पूर्व में ही मंडल स्तर पर तैनात अधिकारियों को निर्देश जारी कर सडक़ों के निर्माण से जुड़े प्रस्ताव भेजने को कहा था। लिहाजा वर्तमान में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय में मंडल कार्यालयों से प्रस्ताव आने आरंभ हो गए है, जिन पर कार्रवाई करते हुए ईएनसी कार्यालय में औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।


केंद्र सरकार के पास मंजूरी को भेजा प्रस्ताव
ईएनसी ई. एनपी सिंह ने बताया कि पीएमजीएसवाई चार के दूसरे चरण के लिए सडक़ों के निर्माण संबंधी प्रस्ताव तैयार किए जा रहे है। उनका कहना है कि तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद इन्हें मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा जाएगा।


लोगों से अपील, विभाग के नाम करें जमीन
नई सडक़ों के निर्माण को लेकर निजी भूमि बीच में आने की भी एक बड़ी बाधा आ रही है, जिसको मद्देनजर रखते हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी आमजन से अपील की है कि वह स्वेच्छा से निर्माण के बीच आ रही भूमि की गिफ्ट डीड विभाग के नाम करें। बता दें कि लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश में सडक़ों के निर्माण को लेकर एक शर्त सख्ती से लागू की है। जिसके तहत निर्माण के बीच में आने वाली निजी भूमि की गिफ्ट डीड होने की सूरत में ही सडक़ का कार्य आरंभ किया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम