Tuesday, July 14, 2026
BREAKING
होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- ईरान पर फिर लगेगी समुद्री नाकेबंदी आलिया भट्ट ने की तुम्बाड 2 में एंट्री, पहली हॉरर फिल्म पर बोलीं- इस दुनिया का हिस्सा बनना… PM मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बोले- सूर्य और प्रकाश एक-दूसरे के पूरक हैं पीएम मोदी की ‘पंचायत’ के अभिनेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत, पूछा- “सुन रहा है ना बिनोद…” Weather Update: देश के कई हिस्सों में फिर बदलेगा मौसम, कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं तूफान का अलर्ट वियतनाम बोट हादसा: 15 भारतीयों के शव मुंबई पहुंचे, परिवारों को सौंपने की तैयारी शुरू विदेश मंत्री जयशंकर ने UN प्रमुख गुटेरेस से की मुलाकात, पश्चिम एशिया और यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा मिडिल ईस्ट में बढ़ी जंग की आहट, अमेरिका का ईरान पर लगातार तीसरा सैन्य हमला होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी मिसाइल हमला, यूएई के दो तेल टैंकर निशाने पर; भारतीय क्रू मेंबर की मौत, आठ घायल भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट मैच 270 रन से अपने नाम किया, खेल मंत्री ने देश की बेटियों की सराहना की

राष्ट्रीय

PM मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बोले- सूर्य और प्रकाश एक-दूसरे के पूरक हैं

14 जुलाई, 2026 11:43 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मंगलवार को सुभाषित शेयर किया। प्रधानमंत्री ने सुभाषित शेयर करते हुए श्लोक लिखा, “प्रभया हि विना यद्वद् भानुरेष न विद्यते। प्रभा च भानुना तेन सुतरां तदुपाश्रया॥” इस श्लोक का हिंदी अर्थ है कि जिस प्रकार सूर्य अपनी प्रकाश के बिना दृष्टिगोचर नहीं होता, उसी प्रकार प्रकाश की सूर्य के बिना अस्तित्व में नहीं रह सकता। इस प्रकार सूर्य और प्रकाश का संपूर्ण अस्तित्व एवं शक्ति एक-दूसरे पर पूर्णत: आश्रित हैं।

बीते दिन सोमवार को प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर सुभाषित शेयर करते हुए लिखा था, “जब चौतरफा विकास के साथ हर देशवासी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित होता है, तब राष्ट्र की प्रगति को भी नई गति मिलती है। इसी प्रेरक भावना के साथ हम भारत के सामर्थ्य को निरंतर मजबूती देने में जुटे हुए हैं।”

पीएम मोदी ने एक श्लोक “कन्यानां सम्प्रदानञ्च कुमाराणाञ्च रक्षणम्। राष्ट्रस्य सङ्ग्रहे नित्यं विधानमिदमाचरेत्॥” भी शेयर किया था। इस श्लोक का हिंदी अर्थ है कि कन्याओं के हितों की समुचित व्यवस्था करना, नई पीढ़ी के संरक्षण एवं विकास को सुनिश्चित करना तथा राष्ट्र की एकता, सुरक्षा, समृद्धि और सुव्यवस्थित संचालन के लिए निरंतर आवश्यक प्रबंधन करना, ये प्रत्येक जनप्रतिनिधि के नित्य कर्तव्य हैं।

प्रधानमंत्री ने 9 जुलाई को सोशल मीडिया पर सुभाषित शेयर करते हुए लिखा था, “दृढ़ विश्वास, सतत प्रयास और सकारात्मक सोच सफलता की असली कुंजी है। हमारे युवा साथी इन्हीं गुणों के साथ पूरे समर्पण भाव से विकसित भारत के निर्माण में जुटे हैं।” उन्होंने संस्कृत श्लोक “अनिर्वेदः श्रियो मूलमनिर्वेदः परं सुखम्। अनिर्वेदो हि सततं सर्वार्थेषु प्रवर्तकः॥” भी शेयर किया था।

इस श्लोक का हिंदी अर्थ है कि उन्नति का मूल आधार उत्साह, दृढ़ विश्वास और निरंतर पुरुषार्थ है। जो व्यक्ति निराश हुए बिना अपने लक्ष्य की ओर सतत प्रयासरत रहता है, वह अंततः सफलता प्राप्त कर लेता है। अतः मनुष्य को दृढ़ विश्वास के साथ निरंतर कर्म करते रहना चाहिए, क्योंकि यही गुण उसके जीवन को प्रगति, सफलता और उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करते हैं।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी की ‘पंचायत’ के अभिनेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत, पूछा- “सुन रहा है ना बिनोद…”

पीएम मोदी की ‘पंचायत’ के अभिनेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत, पूछा- “सुन रहा है ना बिनोद…”

Weather Update: देश के कई हिस्सों में फिर बदलेगा मौसम, कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं तूफान का अलर्ट

Weather Update: देश के कई हिस्सों में फिर बदलेगा मौसम, कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं तूफान का अलर्ट

वियतनाम बोट हादसा: 15 भारतीयों के शव मुंबई पहुंचे, परिवारों को सौंपने की तैयारी शुरू

वियतनाम बोट हादसा: 15 भारतीयों के शव मुंबई पहुंचे, परिवारों को सौंपने की तैयारी शुरू

विदेश मंत्री जयशंकर ने UN प्रमुख गुटेरेस से की मुलाकात, पश्चिम एशिया और यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री जयशंकर ने UN प्रमुख गुटेरेस से की मुलाकात, पश्चिम एशिया और यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

संघर्ष और अस्थिरता के दौर में आगे आए यूएन : एस जयशंकर ने भारत के यूएनएससी 2028-29 कैंपेन की शुरुआत की

संघर्ष और अस्थिरता के दौर में आगे आए यूएन : एस जयशंकर ने भारत के यूएनएससी 2028-29 कैंपेन की शुरुआत की

मौसम का डबल अटैक : राजस्थान-गुजरात-एमपी सहित बड़े हिस्से में मानसून पर लगा ब्रेक, अरुणाचल में बादल फटने से ITBP के 15 जवान फंसे

मौसम का डबल अटैक : राजस्थान-गुजरात-एमपी सहित बड़े हिस्से में मानसून पर लगा ब्रेक, अरुणाचल में बादल फटने से ITBP के 15 जवान फंसे

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा : गश्त के दौरान पानी के टैंकर से टकराई पुलिस की ERV, दो हेड कॉन्स्टेबल की मौत, एक गंभीर घायल

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा : गश्त के दौरान पानी के टैंकर से टकराई पुलिस की ERV, दो हेड कॉन्स्टेबल की मौत, एक गंभीर घायल

महिलाओं और बच्चों से जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ हो बड़ी और कड़ी कार्रवाई : भजनलाल शर्मा

महिलाओं और बच्चों से जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ हो बड़ी और कड़ी कार्रवाई : भजनलाल शर्मा

उत्तर प्रदेश: ढाई-तीन घंटे का सफर अब 45 मिनट में, शुरू हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे

उत्तर प्रदेश: ढाई-तीन घंटे का सफर अब 45 मिनट में, शुरू हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे

लखनऊ को मिलेगी जाम से राहत, शहीद पथ पर 23 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर मंजूर: राजनाथ सिंह

लखनऊ को मिलेगी जाम से राहत, शहीद पथ पर 23 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर मंजूर: राजनाथ सिंह