Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़

PGI में प्रोपोफोल से 5 नहीं 6 मौतें हुई थी:सर्जरी के दौरान एनेस्थिसिया देने के दैरान बिगड़ी थी मरीजों की तबीयत

22 नवंबर, 2022 06:13 PM

हिमाचल प्रदेश की एक फर्म द्वारा बनाए गए प्रोपोफोल इंजेक्शन से चंडीगढ़ PGI में 5 नहीं बल्कि 6 मरीजों की मौत हुई थी। यह नई जानकारी सामने आई है। इसी वर्ष अगस्त के महीने में PGI में सर्जरी के दौरान कुल 75 मरीजों में से 11 के शरीर में इंजेक्शन लगने के बाद प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था। 6 की हालत काफी खराब हो गई थी और उन्होंने दम तोड़ दिया था। बता दें कि प्रोपोफोल इंजेक्शन सर्जरी से पहले एनेस्थेसिया के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

हिमाचल प्रदेश के काला अंब में नेक्सी लेबोरेट्रीज में यह प्रोपोफोल इंजेक्शन तैयार हुए थे। प्रोपोफोल इंजेक्ट किए जाने के बाद सर्जरी के मरीजों में हॉयपोटेंशन, एन्यूरिया, पीलिया के लक्षण सामने आए थे। यह असामान्य थे। जिसके बाद ड्रग की सैंपलिंग ली गई थी।

11 में से 4 मरीज बाद में ठीक हो गए थे जबकि 6 की जान चली गई थी। दरअसल प्रोपोफोल इंजेक्शन के संबंधित बैच में दिक्कत थी। जांच के दौरान यह घटिया क्वालिटी के पाए गए थे और कई टेस्ट में फेल हुए थे। वही PGI ने अभी तक आधा दर्जन मौतों के मामले में मैन्युफैक्चरर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। ड्रग कंट्रोल अथॉरिटी को रिपेार्ट सौंपी जा चुकी है।

जानकारी के मुताबिक अगस्त महीने में 75 सर्जरी में विभिन्न फार्मा कंपनियों के प्रोपोफोल इंजेक्शन इस्तेमाल हुए थे। हालांकि सिर्फ एक ही मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में तैयार इंजेक्शन में ही दिक्कत पाई गई थी। वहीं PGI ने बाकी कंपनियों के प्रोपोफोल इंजेक्शन की टेस्टिंग भी करवाई थी। हालांकि उनमें कोई दिक्कत नहीं पाई गई थी।

टेस्ट में फेल रहा था ड्रग
बीते 2 सितंबर को इस मामले का खुलासा हुआ था। न्यूरोएनेस्थिसिया के प्रोफेसर ने सर्जरी के दौरान मरीजों की अचानक तबीयत बिगड़ने पर मेल के जरिए इसकी शिकायत दी थी। इसके बाद PGI ने इन-हाउस टेस्टिंग के दौरान ड्रग में 25 के लगभग अशुद्धियां पाई थी और घातक पदार्थ भी मिला था। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी को भी सैंपल भेजे गए थे।

इसकी रिपोर्ट में भी उचित गुणवत्ता के नहीं मिले थे। PGI की रिपोर्ट में मरीजों की मौत के पीछे प्रोपोफोल के एनेस्थेसिया को मौत की ओर इशारा किया गया था। वहीं मामले में सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गनाइजेशन(CDSCO) द्वारा क्वालिटी चैक पर रिपोर्ट तैयार की गई थी। 27 सितंबर को यह रिपोर्ट मिली थी जिसमें संबंधित ड्रग स्टरिलिटी, फ्री फैटी एसिड, pH, प्रोपोफोल डिमर तथा बेक्टिओन टेस्ट में फेल रहा था।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार