Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़

PGI चंडीगढ़ आने वाले मरीजों के लिए अहम खबर, अब नहीं होगी कोई परेशानी

22 अप्रैल, 2024 12:54 PM

चंडीगढ़: सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो जल्द पी.जी.आई. में मरीजों को बड़ी राहत मिलने वाली है। पी.जी.आई., न्यू ओ.पी.डी. में आने वाले मरीजों के लिए टैस्टिंग की सुविधा को 24 घंटे करने की तैयारी में है। ओ.पी. डी. में आने मरीजों की संख्या में कई सालों में बड़ा इजाफा हुआ है। सुबह लाइन में लगकर मरीज डॉक्टर के पास पहुंचता है। वहां चैकअप के बाद डॉक्टर टैस्ट लिखता है। फीस जमा करवाने के बाद जब तक मरीज टैस्ट के लिए जाता है, तो ब्लड कलैक्शन सेंटर बंद हो जाता है।

पी.जी.आई. में आने वाले मरीजों में बड़ा तबका दूरदराज से आता है। ऐसे में उन्हें दोबारा अगले दिन टैस्ट के लिए आना पड़ता है या फिर पी.जी.आई. में ही रुकना - पड़ता है। ऐसे में यह नई सुविधा मरीजों का  वक्त बचाने का बड़ा काम करेगी। पी.जी. आई. डॉक्टर कुछ टैस्ट को संस्थान से ही करवाने पर जोर देते हैं। इसके चलते जो मरीज बाहर से टैस्ट करवाना चाहते हैं, वह नहीं करवा पाते। न्यू ओ. पी. डी. में मौजूद ब्लड कलैक्शन सेंटर में सुबह 8 से 11 बजे तक सैंपल लिए जाते हैं। मरीज ज्यादा हो तो कई बार 12 बजे तक भी सेंटर खुला रहता है। ओ.पी.डी. में रोजाना मरीजों की संख्या 10 हजार तक रहती है, जिन मरीजों का नंबर सुबह आ जाता है, वह सैंपल वक्त पर दे देते हैं, लेकिन कई विभागों की ओ.पी.डी. 4 या 5 बजे तक रहती है। ऐसे में वह मरीज न टैस्ट की फीस और न ही सैंपल दे पाते हैं। अगले दिन फीस देने के बाद ही सैंपल दे पाते हैं। रूटीन के टैस्ट में बायोकैमिस्ट्री, हैमेटोलॉजी, रेडियोलॉजी समेत ब्लड के दूसरे टैस्ट शामिल रहते हैं, जिनकी रिपोर्ट एक दिन में मिल जाती है, जो ऑनलाइन भी पी.जी. आई. दे रहा है। इम्यूनोलॉजी विभाग के टैस्ट, कैंसर मार्कर के टैस्ट और बायपोसी की रिपोर्ट को आने में 5 से 7 दिन लग जाते हैं। पी. जी. आई. डायरैक्टर कई मौके पर कहते आए हैं कि उनका फोकस ज्यादा से ज्यादा पेशेंट फ्रेंडली सुविधाएं बढ़ाने पर है, ताकि मरीजों को फायदा हो। साथ ही अस्पताल में थोड़ा रश कम हो।

निजी कंपनी की ली जाएगी मदद
पी.जी.आई. में बढ़ता रश बड़ी दिक्कत बना हुआ है। टैस्टिंग 24 घंटे शुरू होती है तो बढ़ती भीड़ पर भी असर देखने को मिलेगा। मरीज का वक्त और आने जाने का खर्च बचेगा। उसे टैस्ट के लिए बार-बार चक्क रन हीं काटने पड़ेंगे। पी.जी. आई. प्रशासन का इन दिनों ऐसे सुविधाएं शुरू करने पर ज्यादा फोकस कर रहा है, जिससे भीड़ कम हो सके। एम्स दिल्ली में 24 घंटे टैस्टिंग की सुविधा है। योजना के मुताबिक निजी कंपनी को जिम्मा सौंपा जा सकता है, जिनके रेट पी.जी.आई. की तर्ज पर ही तय होंगे। कैम्पस में ही जगह दी जाएगी, जहां ओ.पी.डी. के बाद भी टैस्ट करवा वापस घर जा सकेंगे। उसे अगले दिन आने की नौबत नहीं पड़ेगी। अभी सैंटर में 1500 से 2000 तक के सैंपल सेंटर में आते हैं, जिसमें एक मरीज को अलग-अलग कई तरह के टैस्ट लिखे होते हैं। वहीं, एमरजेंसी की बात करें तो 24 घंटे टैस्टिंग की सुविधा रहती है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार