Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

हिमाचल

Panchayat Election 2026 : नामांकन से पहले ही प्रचार को घर-घर पहुंचने लगे भावी उम्मीदवार

03 मई, 2026 04:40 PM

हिमाचल प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। पंचायत चुनाव में अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए राज्य केा अधिकांश इलाकों में ग्रामीण स्तर पर उम्मीदवारों ने दस्तक देना श्ुारू कर दिया है। हालांकि पंचायत चुनाव को लेकर शेडयूल जरूर तय हो गया है, लेकिन नामांकन भरने से पहले ही राज्य भर में कई उम्मीदवार टोलियां बनाकर चुनाव प्रचार के लिए भी निकल रहे हैं। इस बार पंचायत चुनाव राज्य भर में बड़ा ही दिलचस्प रहने वाला है। राज्य में पहली बार 31 हजार 182 पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। प्रत्येक पंचायत में प्रत्येक व्यक्ति को पांच वोट देने हैं। इस बार के चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिलेगा। सामान्य व्यक्ति से लेकर एक एचएएस अधिकारी स्तर तक के उम्मीदवार भी इस बार के पंचायत चुनाव में अपनी चुनावी ताल ठोंकने को तैयार हैं। ऐसे में चुनावी मुकाबला दिलचस्प रहने के साथ ही कड़ा भी होने वाला है।


उम्मीदवार अपनी जान-पहचान बढ़ाने के लिए मतदाताओं की नब्ज टटोल रहे हैं और अपनी उम्मीदवारी को पक्का करने के लिए दिन-रात एक कर मतदाता को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए उन्हें मना रहे हैं। राज्य में इस बार कुल 3758 पंचायतों में चुनाव करवाए जा रहे हैं । प्रदेश में इस बार 21678 वार्डों में वार्ड सदस्य के लिए मतदान होगा। ब्लॉक समिति चुनावों की बात करें तो इस बार 1769 सीटों पर चुनाव होंगे। जिला परिषद चुनावों में इस बार 251 जिला परिषद सीटों पर चुनाव होंगे। कुल मिलाकर इस बार पंचायत चुनावों का दायरा पहले के मुकाबले और व्यापक हो गया है, जिससे स्थानीय लोकतंत्र में भागीदारी और प्रतिनिधित्व बढऩे की उम्मीद है। चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेज हो गई हैं।


आउटसोर्स और डिपो होल्डर उतर सकते हैं मैदान में
राज्य में इस बार कुछ वर्गों के लिए चुनावी रास्ता पूरी तरह खुला रखा गया है, जिससे ग्रामीण स्तर पर राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। नियमों के अनुसार, आउटसोर्स कर्मचारी, डिपो होल्डर, कृषक मित्र, होम गार्ड और लंबरदार पंचायत चुनाव लडऩे के लिए पात्र माने गए हैं। इसके साथ ही वनाधिकार कानून 2006, एफआरए के तहत नियमितीकरण के लिए आवेदन करने वाले लोगों को भी राहत दी गई है और उन्हें चुनाव लडऩे की अनुमति दी गई है। इन श्रेणियों के लिए स्पष्ट किया गया है कि वे बिना किसी बाधा के चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।


ये नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
जमीन से जुड़े मामलों में नियम और सख्त हैं। जो लोग सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसे नियमित करने के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे चुनाव लडऩे के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा जिन लोगों के खिलाफ मिसल कब्जा नाजायज तैयार की गई है या जिनके मामलों में अदालत में अपील या पुनरीक्षण लंबित है, उन्हें भी अयोग्य माना जाएगा। अगर कोई अतिक्रमण छोड़ देता है, तब भी उसे राहत नहीं मिलेगी।


तीन चरणों में इलेक्शन
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव तीन चरणों में कराए जाएंगे। प्रदेश भर की 3,754 ग्राम पंचायतों में मतदान 26 मई, 28 मई और 30 मई को तीन चरणों में होगा। इसके लिए नामांकन का दौर शुरु सात मई से शुरू होगा। चुनावी प्रक्रिया के करीब आते ही उम्मीदवारों के बीच हलचल तेज हो गई है। जरूरी है कि चुनाव लडऩे के इच्छुक लोग नामांकन से पहले अपनी पात्रता को इन नियमों के अनुसार अच्छी तरह जांच लें।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम