Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

बाज़ार

New SIP Accounts: SIP में पैसों की बारिश: 74 लाख नए अकाउंट खुले, सबसे ज्यादा इस म्यूचुअल फंड में लोगों ने लगाया पैसा

10 फ़रवरी, 2026 05:52 PM

मुंबई : नए साल की शुरुआत के साथ ही म्यूचुअल फंड निवेशकों ने SIP के जरिए जोरदार भरोसा दिखाया है। जनवरी महीने में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के माध्यम से निवेश बढ़कर 31,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह लगातार दूसरा महीना है, जब SIP इनफ्लो 31 हजार करोड़ रुपये या उससे ज्यादा रहा है। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों में सामने आई है।

दिसंबर में SIP के जरिए निवेश 31,002 करोड़ रुपये रहा था। साल-दर-साल तुलना करें तो जनवरी 2026 में SIP इनफ्लो में करीब 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 26,400 करोड़ रुपये था।

74 लाख नए SIP अकाउंट खुले
AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में 74 लाख नए SIP अकाउंट खोले गए। वहीं इसी दौरान करीब 55 लाख SIP अकाउंट बंद भी हुए। इसके बावजूद देश में कुल SIP अकाउंट की संख्या बढ़कर 10.29 करोड़ हो गई, जो दिसंबर में 10.11 करोड़ थी।

बाजार गिरा, फिर भी SIP का भरोसा कायम
जनवरी में बाजार में कमजोरी के चलते SIP से जुड़े एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में हल्की गिरावट देखने को मिली। SIP AUM दिसंबर के 16.63 लाख करोड़ रुपये से घटकर 16.36 लाख करोड़ रुपये रह गया। इसके बावजूद SIP का म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के कुल AUM में हिस्सा 20.2 फीसदी बना हुआ है।

गोल्ड ETF की ओर बढ़ा झुकाव
AMFI के आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि निवेशकों का झुकाव सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा है। जनवरी में गोल्ड ETF में निवेश दोगुना होकर 24,039 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो दिसंबर में 11,647 करोड़ रुपये था। इससे साफ है कि शेयर बाजार के साथ-साथ लोग सोने में भी भरोसा दिखा रहे हैं।

इक्विटी फंड में हल्की नरमी
जनवरी में एक्टिव इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश घटकर 24,029 करोड़ रुपये रह गया, जो दिसंबर में 28,054 करोड़ रुपये था। यानी करीब 14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इसके बावजूद निवेशकों का भरोसा पूरी तरह कमजोर नहीं पड़ा है।

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के लिए मजबूत महीना
कुल मिलाकर जनवरी म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के लिए सकारात्मक रहा। इस दौरान नेट निवेश 1.56 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि दिसंबर में यह आंकड़ा 66,591 करोड़ रुपये था। इससे संकेत मिलता है कि निवेशक एक बार फिर म्यूचुअल फंड को लेकर सक्रिय हो रहे हैं और लंबी अवधि के निवेश पर भरोसा जता रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख