Sunday, June 21, 2026
BREAKING
केंद्रीय जेल फरीदकोट से मोबाइल फोन बरामद, 2 हवालातियों और 3 बंदियों के खिलाफ केस दर्ज कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगने से सहमे लोग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में खूनी टकराव: 'आप' नेता पर सरेराह फायरिंग के आरोप, बना दहशत का माहौल "हिमाचल भविष्य की चुनौतियों के लिए लोक निर्माण विभाग को बनाएगा आधुनिक और मजबूत", बोले CM सुक्खू Himachal : दिल की बीमारी का इंजेक्शन निकला नकली, दवा निर्माता कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई Shimla: HRTC चालक-परिचालक यूनियनों को वार्ता का न्यौता Haryana: रेवाड़ी में CM फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रजिस्ट्रेशन नहीं मिलने पर निजी अस्पताल किया सील Haryana: दयालु योजना के हजारों लाभार्थियों को मिलेगा लाभ, 6 महीने तक कर सकेंगे क्लेम हरियाणा में अब आवारा कुत्ते नागरिकों को नहीं बना पाएंगे शिकार, केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम देश के सभी संस्थान भी अपने स्तर पर योग को अपनाएं, जिससे पूरे देश को मिलेगा लाभ- रमन बंसल

राष्ट्रीय

NEET UG 2026: 22 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए एनटीए की व्यापक तैयारी, 5,440 केंद्रों पर आज सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम

21 जून, 2026 11:17 AM

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने ‘नीट-यूजी- 2026’ के सफल और निष्पक्ष आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। एनटीए ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए देशभर में अभूतपूर्व सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की गई है। इस वर्ष 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
एनटीए के अनुसार, परीक्षा भारत के 551 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों और विदेशों के 14 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा अंग्रेजी सहित 12 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी। एजेंसी का लक्ष्य सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष, सुरक्षित और सुविधाजनक परीक्षा का वातावरण उपलब्ध कराना है।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए देशभर में 95 हजार से अधिक परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कुल 1,38,560 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा गतिविधियों की राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर लाइव निगरानी की जाएगी। इसके अलावा, कैमरों से प्राप्त फुटेज का कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित विश्लेषण भी किया जाएगा, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके।

परीक्षा में नकल और अन्य अनियमितताओं को रोकने के लिए 51,311 जैमर लगाए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की मदद से यह व्यवस्था की गई है। एनटीए ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो इनविजिलेटर तैनात रहेंगे, जबकि हर केंद्र पर 10 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 38,795 फ्रिस्किंग स्टाफ और 48,448 बायोमेट्रिक कर्मियों की नियुक्ति की गई है। इस बार फेस ऑथेंटिकेशन प्रणाली को भी शामिल किया गया है। परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी के लिए लगभग 6,700 ऑब्जर्वर और 100 से अधिक वर्चुअल ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।

गोपनीय परीक्षा सामग्री की सुरक्षा के लिए पुलिस, अर्धसैनिक बलों, भारतीय वायु सेना और डाक विभाग की सेवाएं ली गई हैं। एनटीए ने बताया कि 20 जून को देशव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित कर सभी व्यवस्थाओं का परीक्षण भी किया गया। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, ओआरएस, एम्बुलेंस, अभिभावकों के लिए बैठने और छाया की व्यवस्था, प्रत्येक कक्ष में दीवार घड़ी और अतिरिक्त रफ शीट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

एनटीए ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। एजेंसी ने सोशल मीडिया पर फैल रही पेपर लीक और अन्य अफवाहों को पूरी तरह निराधार बताते हुए उनसे सावधान रहने को कहा है। साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने का संदेश दिया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी; बोले- अब आजाद बंगाल

बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी; बोले- अब आजाद बंगाल

दिल्ली में BRICS देशों के NSA का जमावड़ा, डोभाल करेंगे अध्यक्षता; चीन से होगी सीधी बात

दिल्ली में BRICS देशों के NSA का जमावड़ा, डोभाल करेंगे अध्यक्षता; चीन से होगी सीधी बात

ममता बनर्जी की TMC और उद्धव गुट में क्यों हुई बगावत? भाजपा नेता ने बता दी पूरी बात

ममता बनर्जी की TMC और उद्धव गुट में क्यों हुई बगावत? भाजपा नेता ने बता दी पूरी बात

प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना को सौंपे तीन स्वदेशी युद्धपोत, कहा- 'स्वयं को तैयार कर रहा भारत'

प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना को सौंपे तीन स्वदेशी युद्धपोत, कहा- 'स्वयं को तैयार कर रहा भारत'

ललितपुर में विकास की नई शुरुआत, सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां

ललितपुर में विकास की नई शुरुआत, सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां

डासना में सरकारी तालाब पर अवैध खनन के आरोप, करोड़ों के नुकसान की आशंका

डासना में सरकारी तालाब पर अवैध खनन के आरोप, करोड़ों के नुकसान की आशंका

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बिहार के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित, पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बिहार के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित, पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योगाभ्यास

दतिया में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किए पीताम्बरा पीठ के दर्शन

दतिया में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किए पीताम्बरा पीठ के दर्शन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: पश्चिम बंगाल में भव्य कार्यक्रम, योग को मिला वैश्विक मंच; भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: पश्चिम बंगाल में भव्य कार्यक्रम, योग को मिला वैश्विक मंच; भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

योग व्यक्ति, समाज और विश्व चेतना को जोड़ने का सशक्त माध्यम : राष्ट्रपति मुर्मु

योग व्यक्ति, समाज और विश्व चेतना को जोड़ने का सशक्त माध्यम : राष्ट्रपति मुर्मु