Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

MP CM मोहन बोले- 'राहुल गांधी को नाना-नानी के पास चले जाना चाहिए, उनको इस जगत में रहने का अधिकार नहीं'

31 अगस्त, 2025 07:47 PM

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मुरैना दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर गलत बयान देते हैं। अगर उन्हें इतनी परेशानी है, तो अपने नाना-दादी और पिता के पास चले जाना चाहिए। इस जगत में रहने का उन्हें कोई हक नहीं है। दरअसल सीएम यादव मुरैना में हाइड्रोजन यूनिट के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां आमसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लिया।

राहुल गांधी पर तीखे तेवर
सीएम ने कहा कि राहुल गांधी तरह-तरह के प्रपंच रचते हैं। पहले उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए और अब चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल कर रहे हैं। यदि उन्हें शंका थी तो सर्जिकल स्ट्राइक के समय वहां चले जाना चाहिए था। बम के नीचे खड़े होकर सब पता चल जाता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार का सिलसिला लगातार जारी है। राहुल गांधी को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी से सीखना चाहिए, जिन्होंने विपक्ष और मंत्रियों के साथ मिलकर लोकतंत्र की मर्यादा निभाई थी।

मुरैना को मिलेंगे बड़े प्रोजेक्ट
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जिले में 101 हेक्टेयर का एक नया औद्योगिक पार्क बनाया जा रहा है। इसके साथ ही पिपरसेवा में 157.5 करोड़ की लागत से 500 मेगावाट का सोलर प्लांट भी 2030 तक तैयार होगा। उन्होंने कहा कि कभी मुरैना-चंबल क्षेत्र में उद्योगपति आना नहीं चाहते थे, क्योंकि कांग्रेसियों ने यहां डाकुओं को जमीन दे रखी थी। लेकिन अब समय बदल रहा है और बड़े उद्योगपति यहां निवेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि मुरैना में करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है और यहां शनि लोक भी बनाया जाएगा।

धार्मिक स्थलों का करेंगे दौरा
भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव शनि मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुए। इसके बाद वे पोरसा पहुंचकर ग्राम रजौधा में सांदीपनी स्कूल का लोकार्पण और आसमानी माता मंदिर के दर्शन करेंगे। यह मंदिर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पैतृक गांव में स्थित है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित