Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

मनोरंजन

Movie Review: ‘केसरी चैप्टर 2’, जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी

19 अप्रैल, 2025 02:16 PM

मुंबई। अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ रिलीज हो गई है। अक्षय की फिल्म साल 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी बताती है। ‘केसरी चैप्टर 2’ ने उम्मीद के मुताबिक कम कलेक्शन किया है, लेकिन वीकेंड पर और माउथ पब्लिसिटी के जरिए इसे और अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘केसरी चैप्टर 2’ ने शुरुआती अनुमानों के अनुसार 7.5 करोड़ रुपए की कमाई की है।

क्या है फिल्म की कहानी?
‘केसरी चैप्‍टर 2’ एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्‍म है, जो 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं को दिखाती है। कहानी के केंद्र में वकील सी शंकरन नायर हैं, जिन्‍होंने ताकतवर ब्रिटिश साम्राज्य को अदालत में घसीटा था। वह इस सच्चाई को उजागर करना चाहते थे कि यह हत्‍याकांड गलती नहीं, बल्‍क‍ि जानबूझकर किया गया नरसंहार था। फिल्म में आर माधवन ने वकील नेविल मैककिनले का किरदार निभाया है और अनन्या पांडे ने दिलरीत गिल का किरदार निभाया है। यह फिल्म एक ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसका निर्देशन करण सिंह त्यागी किया है।

अक्षय की फिल्म फर्स्ट हाफ में जिस तरह कहानी सेट करती है वो गंभीर भी है और इमोशनल भी। जिस तरह जलियांवाला बाग कांड पर्दे पर नजर आता है वो आपको अंदर तक झिंझोड़ने में कामयाब होता है। ब्रिटिश सरकार में बड़ा ओहदा पाने से लेकर, सरकार के खिलाफ केस लड़ने तक में नायर के किरदार का आर्क भी काफी इम्प्रेसिव है। अक्षय की परफॉरमेंस में वो गंभीरता पूरी तरह झलकती है जो फिल्म की जरूरत थी।

अनन्या का किरदार, इस तरह की कहानियों में कैटेलिस्ट वाला टिपिकल किरदार है। लेकिन वो अपने काम से आपको इम्प्रेस करती हैं और सेकंड हाफ में उन्हें चमकने के कुछ मोमेंट्स भी मिले हैं। माधवन की एंट्री दमदार है और कोर्ट में उनकी बॉडी लैंग्वेज और लहजा देखकर ही आपको लगने लगता है कि ये लॉयर तो नायर पर भारी पड़ने वाला है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर