Thursday, August 06, 2026
BREAKING
Monsoon: दिल्ली-एनसीआर में देर रात से हो रही बारिश, बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज 2035 तक बनेगा भारत का अंतरिक्ष स्टेशन, 2027 में लॉन्च होगा पहला मानव मिशन ‘गगनयान’ कुछ साल पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां खरीदने से बचें, E20 नीति पर केजरीवाल ने उठाए सवाल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बाढ़ प्रभावित अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे, राहत कार्यों की लेंगे जानकारी सुख-साधनों को देने वाली मातृभूमि की हम सदैव करें सेवा : पीएम मोदी भूस्खलन से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, नारायणबगड़–कर्णप्रयाग मुख्य सड़क और NH-5 बंद गोल्ड ने बनाया नया रिकॉर्ड, MCX पर ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा भाव LIC के सबसे बड़े OFS से सरकार की बड़ी कमाई, ₹31,552 करोड़ जुटाए वैश्विक दबाव के बावजूद भारतीय बाजार की सपाट शुरुआत, डिफेंस सेक्टर में जोरदार खरीदारी 16वीं जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में ओडिशा, पंजाब, झारखंड और मध्य प्रदेश सेमीफाइनल में

राष्ट्रीय

Monsoon: दिल्ली-एनसीआर में देर रात से हो रही बारिश, बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज

06 अगस्त, 2026 01:05 PM

दिल्ली-एनसीआर में बीती रात से जारी हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। लगातार हो रही बारिश और आसमान में छाए घने बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने 6 अगस्त के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विभाग के अनुसार गुरुवार को पूरे दिन अलग-अलग समय पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार 6 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वहीं हवा में नमी का स्तर काफी अधिक रहेगा। अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम 90 प्रतिशत रहने की संभावना है, जिसके चलते बारिश के बीच कुछ समय के लिए उमस का भी एहसास हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह के समय गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश, पूर्वाह्न में भी इसी तरह का मौसम, दोपहर के दौरान भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा शाम और रात के समय हल्की बारिश या फुहारें पड़ने की संभावना है। आने वाले दिनों के पूर्वानुमान पर नजर डालें तो 7 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन भी आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

7 अगस्त के लिए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस दिन सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। 9 अगस्त को भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं।

इसके बाद 10 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम सामान्य रूप से बादलों से ढका रहेगा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 11 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। 7 से 11 अगस्त तक मौसम विभाग ने किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में मानसून सक्रिय बना हुआ है, जिसके कारण अगले कई दिनों तक बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। बारिश से तापमान नियंत्रित रहेगा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन अधिक नमी के कारण उमस पूरी तरह खत्म नहीं होगी। वहीं लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

2035 तक बनेगा भारत का अंतरिक्ष स्टेशन, 2027 में लॉन्च होगा पहला मानव मिशन ‘गगनयान’

2035 तक बनेगा भारत का अंतरिक्ष स्टेशन, 2027 में लॉन्च होगा पहला मानव मिशन ‘गगनयान’

कुछ साल पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां खरीदने से बचें, E20 नीति पर केजरीवाल ने उठाए सवाल

कुछ साल पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां खरीदने से बचें, E20 नीति पर केजरीवाल ने उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बाढ़ प्रभावित अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे, राहत कार्यों की लेंगे जानकारी

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बाढ़ प्रभावित अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे, राहत कार्यों की लेंगे जानकारी

सुख-साधनों को देने वाली मातृभूमि की हम सदैव करें सेवा : पीएम मोदी

सुख-साधनों को देने वाली मातृभूमि की हम सदैव करें सेवा : पीएम मोदी

भूस्खलन से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, नारायणबगड़–कर्णप्रयाग मुख्य सड़क और NH-5 बंद

भूस्खलन से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, नारायणबगड़–कर्णप्रयाग मुख्य सड़क और NH-5 बंद

गुजरात सरकार का ऐतिहासिक कदम, पंचायतों में ऑडिट के बाद 'एग्जिट कॉन्फ्रेंस' अनिवार्य

गुजरात सरकार का ऐतिहासिक कदम, पंचायतों में ऑडिट के बाद 'एग्जिट कॉन्फ्रेंस' अनिवार्य

उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहने से परिवार के 6 लोगों की मौत, एक युवक जिंदा बचा

उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहने से परिवार के 6 लोगों की मौत, एक युवक जिंदा बचा

DA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले DA में 3% का इजाफा तय, 63% होगा महंगाई भत्ता

DA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले DA में 3% का इजाफा तय, 63% होगा महंगाई भत्ता

पीएम मोदी और टेड सारंडोस की मुलाकात, भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी को बढ़ावा देने पर जोर

पीएम मोदी और टेड सारंडोस की मुलाकात, भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी को बढ़ावा देने पर जोर

कंटेनर ट्रेन ऑपरेटरों को बड़ी राहत, सिंगल ऑल इंडिया लाइसेंस से सभी रेल मार्गों पर परिचालन

कंटेनर ट्रेन ऑपरेटरों को बड़ी राहत, सिंगल ऑल इंडिया लाइसेंस से सभी रेल मार्गों पर परिचालन