Sunday, April 05, 2026
BREAKING
जयपुर : मिशन भारत भाग्य विधाता' का शंखनाद, युवाओं को AI की कमान सौंपेगी मारकनप्रे कंपनी, 3 महीने की पेड इंटर्नशिप लॉन्च ट्रंप के बयान पर घमासान, अमेरिका में चीनी ऑटो कंपनियों की एंट्री के खिलाफ 'डेमोक्रेट्स' की चेतावनी IPL-2026 : राजस्थान राॅयल्स ने गुजरात के जबड़े से छीनी जीत, आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे का कातिल स्पेल रश्मिका मंदाना : पहली ही फिल्म से मिला हिट करियर और लाइफ पार्टनर, ऐसे टूटा रिश्ता कि बैन होने की आ गई नौबत राजकुमार राव के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'टोस्टर' का ट्रेलर आउट कविता कौशिक ने बताया 'कप्तान' के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत तन और मन दोनों को शीतलता देती है ककड़ी, गर्मियों में खुद को रखें बीमारियों से कोसों दूर वजन कम करने के लिए आहार में शामिल करें ये चार सलाद, मिलेगा भरपूर पोषण Haier ने भारत में लांच लिए हैवी ड्यूटी Desert Rose Super AC, फीचर्स हैं खास पीएम मोदी ने ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर विपक्ष को घेरा, फिल्म को दिया अपना समर्थन!

राष्ट्रीय

MG ZS EV पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर

15 जून, 2025 01:21 PM

नई दिल्ली। यात्री वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने अपनी जेडएस ईवी एसयूवी की एक्स शोरूम कीमतों में 4.44 लाख रुपए तक की कटौती करने की शुक्रवार को घोषणा की। कंपनी ने कहा कि आज भारत में ब्रांड एमजी के छह साल पूरे होने के इस विशेष अवसर पर देश की पहली शुद्ध इलेक्ट्रिक इंटरनेट एसयूवी जेडएस ईवी को सीमित समय के लिए एक विशेष मूल्य बिंदु पर पेश किया जा रहा है। अब इस रेंज की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 16.75 लाख रुपए है, जो भारतीय कार खरीदारों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन/गतिशीलता को और अधिक सुलभ बनाने की एमजी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कंपनी ने कहा कि स्वच्छ गतिशीलता समाधानों पर ध्यान के साथ, एमजी ब्रांड ने भारत में अपनी दूसरी पेशकश के रूप में जेडएस ईवी लॉन्च की। यह निर्णय क्रांतिकारी साबित हुआ, जिसने भारत के लगातार बढ़ते ईवी सेगमेंट की वास्तविक क्षमता को उजागर किया। कंपनी ने कहा कि जेड एस ईवी के एग्जीक्यूटिव मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 16.88 लाख रुपए से 13 हजार रुपए कम होकर 16.75 लाख रुपए हो गई है।

इसी तरह से एक्साइट प्रो मॉडल की कीमत 1897800 रुपए से 48 हजार रुपए कम होकर 1497800 रुपए हो गई है। एक्सक्लूसिव प्लस मॉडल की कीमत 2364800 रुपए से 4.15 लाख रुपए कम होकर 1949800 रुपए हो गई है तथा टॉप मॉडल एसेन्स की एक्स शोरूम कीमत 2493800 रुपए से 4.44 लाख रुपए कम होकर 2049800 रुपए हो गई है।

कंपनी के बिक्री प्रमुख राकेश सेन ने कहा, “मैं अपने सभी ग्राहकों और अन्य संबंधित हितधारकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने पिछले छह वर्षों से गतिशील भारतीय ऑटोमोबाइल बाज़ार में विकास की कहानी को आगे बढ़ाने में हमारी मदद की है। कंपनी की नींव नवाचार पर आधारित है, और जेड ईवी इस बात का सच्चा प्रमाण है कि 2020 में एमजी ब्रांड वास्तव में क्या करने में सक्षम था। यह एक ऐसी कार थी जिसने तकनीक-संचालित नवाचारों को शामिल करके पारंपरिक गतिशीलता को फिर से परिभाषित किया। भारत में अपनी 6वीं वर्षगांठ मनाने के लिए, हम एमजी जेड एस ईवी को स्टाइलिश इलेक्ट्रिक एसयूवी में अपग्रेड करने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए और भी ज़्यादा सुलभ बना दिया है।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जयपुर : मिशन भारत भाग्य विधाता' का शंखनाद, युवाओं को AI की कमान सौंपेगी मारकनप्रे कंपनी, 3 महीने की पेड इंटर्नशिप लॉन्च

जयपुर : मिशन भारत भाग्य विधाता' का शंखनाद, युवाओं को AI की कमान सौंपेगी मारकनप्रे कंपनी, 3 महीने की पेड इंटर्नशिप लॉन्च

पीएम मोदी ने ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर विपक्ष को घेरा, फिल्म को दिया अपना समर्थन!

पीएम मोदी ने ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर विपक्ष को घेरा, फिल्म को दिया अपना समर्थन!

महिला सुरक्षा पर गंभीर नहीं है सरकार : राहुल गांधी

महिला सुरक्षा पर गंभीर नहीं है सरकार : राहुल गांधी

देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार, घबराहट में अधिक खरीददारी न करें लोग

देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार, घबराहट में अधिक खरीददारी न करें लोग

₹10,000 रिश्वत लेते नायब कोर्ट को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

₹10,000 रिश्वत लेते नायब कोर्ट को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल चुनाव: 4,660 सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को राहत

पश्चिम बंगाल चुनाव: 4,660 सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को राहत

रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का पूरा समाधान

रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का पूरा समाधान

राजनाथ सिंह ने ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की रखी आधारशिला

राजनाथ सिंह ने ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की रखी आधारशिला

सीएम योगी समेत कई नेताओं ने झलकारी बाई के बलिदान को किया नमन

सीएम योगी समेत कई नेताओं ने झलकारी बाई के बलिदान को किया नमन

केरल चुनाव 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक नेताओं से मुलाकात कर सबको किया आश्वस्त

केरल चुनाव 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक नेताओं से मुलाकात कर सबको किया आश्वस्त