Monday, June 29, 2026
BREAKING
गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन

हरियाणा

Manisha Death Case: मनीषा के पिता का बड़ा दावा, बोले- सीबीआई ने माना मर्डर...

01 दिसंबर, 2025 06:48 PM

भिवानी : भिवानी की चर्चित मनीषा डेथ मिस्ट्री एक बार फिर सुर्खियों में है। मृतक शिक्षिका के पिता संजय ने दावा किया है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) अब इस मामले को आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या के रूप में देख रही है। उनके अनुसार, जांच टीम ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वे इस बार बिना किसी अहम खुलासे के वापस नहीं लौटेंगे।

संजय ने यह भी बताया कि CBI अधिकारियों ने उन्हें AIIMS दिल्ली की मेडिकल रिपोर्ट के बारे में अवगत कराया है, जिसमें रोहतक PGI की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए गए हैं। रोहतक PGI ने मनीषा की मौत को आत्महत्या मानते हुए बताया था कि उसके शरीर में मोनो कोर्टफ़ोर्स नामक कीटनाशक पाया गया, जबकि शरीर पर किसी भी प्रकार के संघर्ष के निशान नहीं मिले थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं कर पाए थे कि जहर स्वयं खाया गया या किसी ने जबरन खिलाया था।

इसके विपरीत, AIIMS की रिपोर्ट ने रोहतक PGI के निष्कर्षों का खंडन किया है, जिसे मनीषा के पिता संभावित हत्या की ओर इशारा मान रहे हैं। हालांकि, CBI अभी तक जांच की दिशा और निष्कर्षों पर आधिकारिक रूप से कुछ भी सार्वजनिक नहीं कर रही है। मनीषा के पिता संजय ने कहा कि आने वाले 4 से 5 दिनों में वे ग्रामीणों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे।

13 अगस्त को मिला था खेतों में शव
बता दें कि भिवानी जिले के गांव सिंघानी में 13 अगस्त को खेतों में मनीषा का शव मिलने के बाद से ही यह मामला विवादों में रहा है। परिवार व अन्य संगठन इसे हत्या केस मान रही है, वहीं पुलिस का कहना है कि ये आत्महत्या का मामला है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव