Wednesday, October 14, 2026
BREAKING
• धान खरीद में किसानों को परेशानी हुई तो होगी कार्रवाई, श्याम सिंह राणा ने मंडियों का किया निरीक्षण • सीएम नायब सिंह सैनी से रूसी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, ड्रोन सिटी में उन्नत निर्माण और स्वदेशी नेविगेशन तकनीक विकसित करने की योजना • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजरः राजेश नागर • बेटे और बेटियों को बराबर का अधिकार दें, सपने पूरे करने की आजादी दें: नीरू ढांडा • 20 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-ट्रेजरी का क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार • भ्रष्टाचार के विरुद्ध हर सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई करें, शिकायतकर्ताओं को दें प्रोत्साहन: डॉ. अरशिंदर सिंह चावला • ‘राहुल गांधी की रहनुमाई में कांग्रेस 99 चुनाव हार चुकी है अब SIR पर कर रही राजनीति', नेता प्रतिपक्ष पर अनिल विज का तीखा हमला • Mandi: मुख्यमंत्री बताएं दिल्ली में हिमाचल को लेकर क्या सियासी खिचड़ी पक रही : जयराम • हिमाचल में नए जिले बनाने की कवायद तेज, सरकार ने किया 4 सदस्यीय आयोग का गठन; रिटायर्ड जस्टिस धर्म चंद चौधरी बने अध्यक्ष • Himachal: लाहौल-स्पीति के काजा पहुंचे CM सुक्खू...ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत, ऑन-द-स्पॉट करेंगे शिकायतों का निपटारा

हिमाचल

Mandi: मुख्यमंत्री बताएं दिल्ली में हिमाचल को लेकर क्या सियासी खिचड़ी पक रही : जयराम

14 अक्टूबर, 2026 08:13 PM

गोहर : मुख्यमंत्री के दिल्ली से वापस आने की खबर आती नहीं कि उनके फिर से वापस जाने की खबर आ जाती है। प्रदेश के लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर दिल्ली में हिमाचल प्रदेश को लेकर क्या सियासी खिचड़ी पक रही है। जितनी मशक्कत वे अपने आलाकमान को खुश रखने में कर रहे हैं, उतनी यदि हिमाचल के हितों के लिए करते तो बेहतर था। ये सवाल पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष दिल्ली दौरों पर लगाए हैं। बुधवार को जयराम ने सराज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न सामाजिक सम्मेलनों में भाग लिया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस चुनावी व्यवस्था से झूठी गारंटियां देकर वे मुख्यमंत्री बने हैं, उसी के खिलाफ किस मुंह से प्रदर्शन कर रहे हैं। जनता से झूठ बोलने के लिए सबसे पहले उन्हें माफी मांगनी चाहिए और देश में अराजकता को बढ़ाने वाले इस सम्मेलन से किनारा करना चाहिए। जयराम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हाल में हुए पंचायती राज चुनाव के परिणाम भी मुख्यमंत्री को राहुल गांधी को बताने चाहिए, ताकि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की होने वाली करारी हार की जानकारी रहे।

मासूम नीतिका के हाथों करवाया रक्तदान शिविर का शुभारंभ
भारतीय जनता युवा मोर्चा सराज मंडल थुनाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बगस्याड़ में आयोजित रक्तदान शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शामिल हुए। इस दौरान जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र की आपदा प्रभावित मासूम नीतिका को दुलारा और उसी के हाथ से रक्तदान शिविर का शुभारंभ करवाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है और हमारा एक छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। भाजपा ग्राम केंद्र कांढा और बगस्याड़ में आयोजित बूथ बैठकों में जयराम ने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्त्ता हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। इस दौरान कुल्लू एवं नग्गर ब्लॉक पंचायत समिति की अध्यक्ष यमुना ठाकुर और वेद राम ठाकुर तथा भाजपा कुल्लू सदर मंडल अध्यक्ष शरबन लाल ठाकुर ने भी उनसे शिष्टाचार भेंट की।

बागा चनोगी स्कूल में विद्यार्थियों से मिले जयराम
जयराम ठाकुर ने अपने गोद लिए बागा चनोगी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा कर विद्यार्थियों से मुलाकात की और उनसे संवाद किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, आंखों में बड़े सपने और आगे बढ़ने का उत्साह देखकर मन प्रसन्न हुआ। विद्यालय को गोद लेने का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। बच्चों को बेहतर अवसर मिलें और वे अपने सपनों को साकार कर जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करें, यही हमारी सच्ची कामना है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल में नए जिले बनाने की कवायद तेज, सरकार ने किया 4 सदस्यीय आयोग का गठन; रिटायर्ड जस्टिस धर्म चंद चौधरी बने अध्यक्ष

हिमाचल में नए जिले बनाने की कवायद तेज, सरकार ने किया 4 सदस्यीय आयोग का गठन; रिटायर्ड जस्टिस धर्म चंद चौधरी बने अध्यक्ष

Himachal: लाहौल-स्पीति के काजा पहुंचे CM सुक्खू...ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत, ऑन-द-स्पॉट करेंगे शिकायतों का निपटारा

Himachal: लाहौल-स्पीति के काजा पहुंचे CM सुक्खू...ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत, ऑन-द-स्पॉट करेंगे शिकायतों का निपटारा

​Mandi: कुर्सी जाने के डर से राेज दिल्ली दौड़ रहे सुक्खू : जयराम

​Mandi: कुर्सी जाने के डर से राेज दिल्ली दौड़ रहे सुक्खू : जयराम

Chamba: 18 से 21 अक्तूबर तक पांगी दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी

Chamba: 18 से 21 अक्तूबर तक पांगी दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी

'कांग्रेस ने विकास के रास्ते से हटाकर कर्ज और टैक्स के दलदल में धकेला हिमाचल', ‌‌BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने साधा निशाना

'कांग्रेस ने विकास के रास्ते से हटाकर कर्ज और टैक्स के दलदल में धकेला हिमाचल', ‌‌BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने साधा निशाना

Hamirpur: हिमाचल भवन को राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग

Hamirpur: हिमाचल भवन को राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग

11 से 14 नवंबर तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026, लेजर शो और पारंपरिक स्वाद महोत्सव होंगे मुख्य आकर्षण

11 से 14 नवंबर तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026, लेजर शो और पारंपरिक स्वाद महोत्सव होंगे मुख्य आकर्षण

Shimla :

Shimla : "न्याय केवल अदालती आदेशों तक सीमित न रहे", दीक्षांत समारोह में बोले CM सुक्खू

हरोली में 5 करोड़ रुपये से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास

हरोली में 5 करोड़ रुपये से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास

HPNLU के दीक्षांत समारोह में CM सुक्खू ने बांटे गोल्ड मैडल, पूर्व CJI सहित 3 शीर्ष हस्तियां मानद उपाधि से सम्मानित

HPNLU के दीक्षांत समारोह में CM सुक्खू ने बांटे गोल्ड मैडल, पूर्व CJI सहित 3 शीर्ष हस्तियां मानद उपाधि से सम्मानित