Monday, March 23, 2026
BREAKING
अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात, घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी भारद्वाज Himachal में बारिश बर्फबारी के आसार, तूफान-आसमानी बिजली का यलो अलर्ट जारी पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़ मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

राजनीति

Loksabha Election : यूपी की 31 सीटों पर टिकी दिल्ली की सत्ता

24 मई, 2024 04:39 PM

सियासत में एक कहावत है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। यह बात कहने के पीछे मजबूत तर्क है कि देश की सबसे ज्यादा 80 सीटें यहीं हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू से इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी तक यूपी से ही जीतकर प्रधानमंत्री बने। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के अगवाई वाले इंडिया गठबंधन दोनों ने ही उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत झोंक रखी है। यूपी में इस बार कांटे का मुकाबला माना जा रहा है। सूबे में अढ़ाई दर्जन लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जिस पर देश की सत्ता टिकी हुई है। इन सीटों पर कुछ वोटों के उलटफेर से बीजेपी का 2024 के चुनाव का सियासी गणित गड़बड़ा सकता है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 31 सीटें ऐसी हैं, जिन पर 2019 के चुनाव में जीत-हार का मार्जिन एक लाख या फिर उससे कम वोटों का था। इन सीटों पर कुछ वोट के इधर से उधर होने से सारा गणित बिगड़ सकता है, क्योंकि लोकसभा चुनाव में एक लाख वोटों का मार्जिन बहुत ज्यादा नहीं होता है। यूपी में एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन के बीच सीधी लड़ाई होती नजर आ रही है। ऐसे में बसपा प्रमुख मायावती लोकसभा चुनाव को त्रिकोणीय बनाने की कवायद में हैं, लेकिन कामयाब होती नहीं दिख रही हैं। 2019 के चुनाव में यूपी की 80 में से 64 सीटें बीजेपी गठबंधन ने जीती थीं, जबकि सपा पांच सीट, बसपा दस और कांग्रेस को एक सीट मिली थी। पिछले लोकसभा चुनाव में कम मार्जिन वाली सीटों में देखें, तो चार सीटें ऐसी हैं, जिन पर हार जीत का अंतर दस हजार से कम था, जिसमें दो सीटें ऐसी हैं, जहां पांच हजार से भी कम का मार्जिन था।

इसके अलावा पांच सीटें ऐसी हैं, जिन पर हार जीत का अंतर का 10 हजार से 20 हजार के बीच का था। लोकसभा की सात सीटें ऐसी हैं, जिन पर हार जीत का अंतर 20 हजार से 50 हजार के बीच का था। इसके अलावा सूबे की 15 लोकसभा सीटों पर जीत-हार का अंतर 50 हजार से एक लाख तक का था। पिछले चुनाव के नतीजे का विश्लेषण करते हैं, तो 31 सीटों पर जीत-हार का अंतर एक लाख वोट या फिर उससे कम का था। कम मार्जिन वाली 31 सीटों में से 22 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है, तो छह सीट बसपा, दो सीट सपा और एक सीट अपना दल (एस) ने जीती थी। ऐसे में अगर इन सीटों पर मतदाता सियासी करवट बदलते हैं, तो फिर बीजेपी के लिए सबसे ज्यादा परेशानी खड़ी हो जाएगी और उसके बाद मायावती को टेंशन पैदा कर सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यूपी की लोकसभा सीटें ही इस बार सत्ता का मिजाज तय करने वाली है, क्योंकि बीजेपी पिछले दो बार से सूबे की ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर अपने नाम किया है।

ऐसे में एक लाख से कम मार्जिन वाली 31 सीटें राजनीतिक दलों की धडक़नें बढ़ाए हुए हैं, जिससे ज्यादा चिंता बीजेपी को है। 22 सीटें बीजेपी के पास हैं। ऐसे में इन सीटों पर कुछ वोट अगर इधर से उधर हुए या फिर किसी अन्य के खाते में गए तो बीजेपी के लिए अपनी सीटों को बचाना मुश्किल हो जाएगा। बीजेपी कम अंतर वाली सीटों को लेकर सजग है तो सपा उसे हर हाल में अपने नाम करने के लिए बेताब है। कम मार्जिन वाली सीटों पर सपा-कांग्रेस पूरा दम लगाए हुए हैं। ऐसे में देखना है कि बीजेपी कैसे इन सीटों को बचाए रखने में सफल होती है?

2019 का चुनाव
पार्टी सीटें
भाजपा 62
बसपा 10
सपा 05
अपना दल सोनेलाल 02
कांग्रेस 01

2014 का चुनाव
पार्टी सीटें
भाजपा 71
सपा 05
कांग्रेस 02
अपना दल सोनेलाल 02
बसपा 0

कांग्रेस-सपा मिलकर चुनावी मैदान में उतरी

मोदी लहर पर सवार बीजेपी 2014 में यूपी की 80 में से 71 सीटें जीतने में कामयाब रही थी, तो 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद 62 सीटें जीतने में सफल रही थी। दोनों ही चुनाव में बीजेपी के सहयोगी अपना दल (एस) को दो-दो सीटें मिली थी। विपक्षी कोई खास करिश्मा पिछले दो चुनाव से नहीं दिखा सका है, लेकिन इस बार कांग्रेस-सपा मिलकर चुनावी मैदान में उतरी हैं। अखिलेश यादव ने अपने मुस्लिम-यादव समीकरण को जोड़े रखते हुए पीडीए फॉर्मूले का दांव चला है, जिसका मतलब पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक है। इतना ही नहीं सपा ने इस बार के चुनाव में गैर-यादव ओबीसी पर सबसे ज्यादा दांव खेला है, जिसके चलते माना जा रहा है कि बीजेपी के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की रणनीति है।

10 हजार से कम मार्जिन वाली चार सीटें

यूपी में मछली शहर लोकसभा सीट पर सबसे कम अंतर रहा था। बीजेपी यह सीट महज 181 वोटों से जीतने में सफल रही थी। 2019 में मछली शहर और मेरठ सीट पर जीत हार का अंतर पांच हजार से कम का था। यह दोनों ही सीटें बीजेपी जीती थी। इसके अलावा 5 से 10 हजार के बीच जीत हार के अंतर वाली सीट मुजफ्फरनगर और श्रावस्ती सीट थी। मुजफ्फरनगर सीट बीजेपी 6526 वोटों से जीती थी, तो श्रावस्ती सीट बसपा ने 5320 ने जीती थी। इस तरह 10 हजार से कम मार्जिन वाली सीटों को देखें तो तीन बीजेपी के पास और एक बसपा के पास है।

10-50 हजार के अंतर वाली पांच सीटें

सूबे में पांच लोकसभा सीट पर जीत-हार का अंतर 10 हजार से 20 हजार के बीच था। कन्नौज में 12,353 वोटों का, तो चंदौली में 13,959 वोटों का मार्जिन था। ऐसे ही सुल्तानपुर में 14,526, बलिया में 15,519 और बदायूं में 18,454 से बीजेपी जीती थी। दस हजार से 20 हजार के अंतर वाली सभी पांचों सीटें बीजेपी ने जीती थी। वहीं, सात लोकसभा सीटों पर 2019 में जीत-हार का अंतर 20 हजार से 50 हजार वोटों का था। सहारनपुर सीट पर 22,417, बागपत में 23,502, फिरोजाबाद में 28,781, बस्ती सीट पर 30,354, संत कबीर नगर सीट पर 35,749, कौशांबी सीट पर 38,722 और भदोही सीट पर 43,615 वोटों का अंतर रहा था। इन 7 में छह सीटें बीजेपी ने जीती थीं, तो एक सीट बसपा को मिली थी।

50 हजार-एक लाख वोटों वाली सीटें

2019 के लोकसभा चुनाव में 15 सीटों पर जीत-हार का अंतर 50 हजार से एक लाख के बीच का था। अमेठी सीट पर 55,120 वोटों का अंतर था। ऐसे ही बांदा सीट पर 58,938, राबट्र्सगंज सीट पर 54,336, कैराना सीट पर 92,160, बिजनौर पर 69,941, मुरादाबाद पर 97,878, अमरोहा पर 63,248, मैनपुरी पर 94,389, मोहनलालगंज पर 90,229, इटावा पर 64,437, फैजाबाद पर 65,477, अंबेडकरनगर पर 95,887, जौनपुर पर 80,936, सीतापुर पर 1,00,833 और मिश्रिख पर 1,00,672 वोटों का मार्जिन था। 50 हजार से एक लाख वोटों की मार्जिन वाली 15 सीटों में बीजेपी के पास 8, बसपा के 4, सपा के पास 2 और एक सीट अपना दल (एस) के पास है।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

केशव मौर्य जैसे समझदार व्यक्ति को होना चाहिए मुख्यमंत्री: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

केशव मौर्य जैसे समझदार व्यक्ति को होना चाहिए मुख्यमंत्री: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

सर्दी और कोहरे की वजह से उड़ानें लेट न हों, उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की तैयारियों की समीक्षा

सर्दी और कोहरे की वजह से उड़ानें लेट न हों, उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की तैयारियों की समीक्षा

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 : दिल्ली में भव्य समारोह आज, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह प्रदान करेंगे ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 : दिल्ली में भव्य समारोह आज, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह प्रदान करेंगे ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’

बिहार एग्जिट पोल : पोलस्ट्रैट के आंकड़ों में एनडीए सरकार, भाजपा सबसे बड़ा दल, दूसरे नंबर पर राजद

बिहार एग्जिट पोल : पोलस्ट्रैट के आंकड़ों में एनडीए सरकार, भाजपा सबसे बड़ा दल, दूसरे नंबर पर राजद

होने जा रहा बड़ा ऐलान! CM मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक

होने जा रहा बड़ा ऐलान! CM मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक

उत्तराखंड रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी की जनता से अपील, 'विकास यात्रा में सहभागी बनें'

उत्तराखंड रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी की जनता से अपील, 'विकास यात्रा में सहभागी बनें'