Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

kubera movie review: धनुष और नागार्जुन की फिल्म ‘कुबेरा’ सिनेमाघरों में रिलीज, पढ़ें रिव्यू

21 जून, 2025 02:00 PM

मुंबई। साउथ सुपरस्टार धनुष की नई फिल्म ‘कुबेरा’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कुबेरा’ को श्री वेकंटेश्वर सिनेमा के बैनर तले सुनील नारन और पुष्कर राम मोहन ने बनाया है। ओपनिंग डे पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करते हुए 13 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब हुई। फिल्म ‘कुबेरा’ में धनुष के अलावा साउथ अभिनेता नागार्जुन, रश्मिका मंदाना, जिम सर्भ और दलीप ताहिल ने अहम भूमिका निभाई है। ‘कुबेरा’ कहानी है उन लोगों की है जो गरीबी की ज़िंदगी जीते हैं और भीख मांगकर अपने दिन काटते हैं। फिल्म यह दिखाती है कि समाज के कुछ अमीर और प्रभावशाली लोग किस तरह गरीबों का नाम इस्तेमाल करके अपनी काली कमाई को सफेद करते हैं। धनुष फिल्म में ‘देवा’ नामक एक भिखारी की भूमिका में हैं, जो परिस्थितियों के फेर में उलझता चला जाता है।

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी शुरू होती है बंगाल की खाड़ी के अथाह जल में, एक दुर्लभ तेल भंडार की गुप्त खोज को लेकर। इस दुर्लभ तेल भंडार की खोज नीरज मित्रा (जिम सर्भ) के लालच को और बढ़ा देती है। नीरज एक महत्वाकांक्षी उद्योगपति है, जो इस खजाने को धन, सत्ता और राजनीतिक दबदबे का जरिया बनाना चाहता है। अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए वह अपने पिता (दलीप ताहिल) और उच्च-स्तरीय नेताओं का समर्थन जुटाकर एक बेहद गोपनीय स्कैम तैयार करता है, ताकि उसके अथाह काले धन को सफेद किया जा सके। इस स्कैम में वह दीपक शर्मा (नागार्जुन) पर दांव लगाता है। दीपक कभी एक ईमानदार और बेखौफ सीबीआई अधिकारी हुआ करता था, लेकिन भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ खड़ा होने की सजा के रूप में उसे जेल हो जाती है। न्याय व्यवस्था से विश्वास उठ जाने वाले दीपक के पास लौटने का कोई रास्ता नहीं, इसलिए वह अनिच्छा-पूर्वक नीरज के प्रस्ताव को स्वीकार कर लेता है।


हालांकि इस घपले में वह लालच और अनैतिकता का विरोधी ही है। इस घोटाले को अंजाम देने के लिए वह देश के सबसे ज्यादा अनदेखे और तिरस्कृत तबके भिखारियों का सहारा लेता है। इन्हीं में से एक है देवा (धनुष), जो मासूम है और इस बात से अनजान कि उसे किसी षड्यंत्र में फंसाया जा रहा है। देवा के अन्य साथी भिखारियों को जब काम खत्म होने के बाद मौत के घाट उतार दिया जाता है, तब देवा अपनी जान बचा कर भागता है। इस भागा-दौड़ी में देवा की मुलाकात स्टेशन पर समीरा (रश्मिका मंदाना) से होती है, जो खुद अपने बॉयफ्रेंड राजू के लिए घर से भागी है, मगर राजू उसे धोखा दे गया है। ऐसे में बहादुर और संवेदनशील समीरा अनजाने में उसकी सहयोगी बन जाती है। इसके बाद ये दोनों ही एक ऐसी रोमांचक यात्रा पर निकल पड़ते हैं, जहां पर एक तरफ मौत खड़ी है, तो दूसरी तरफ विश्वास, शक्ति संघर्ष और अस्तित्व दांव पर लगा है।

फिल्म की खामियां और खूबियां
फिल्म में जहां कुछ खामियां हैं तो कुछ खूबियां भी हैं। खामियों की बात करें तो फिल्म की लंबाई इसकी पकड़ को नुकसान पहुंचाती है। फिल्म के कई दृश्य अनावश्यक लगते हैं। कुछ चेसिंग सीक्वेंस और भटकाव वाले दृश्य बहुत खिंचे हुए लगते हैं, जिससे फिल्म कई जगह धीमी पड़ जाती है। धनुष का भिखारी वाला बैकग्राउंड और उनके भिखारियों को लेकर विचार उतने प्रभावशाली या विश्वसनीय नहीं लगते, जितना फिल्म उन्हें बनाना चाहती है। ‘कुबेरा’ एक दक्षिण भारतीय फिल्म है, और कई दृश्य खासतौर पर वहां के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। हिंदी डबिंग में कई बार संवादों की आत्मा खो जाती है, डबिंग की आवाज़ें और कलाकारों के हावभाव कई बार मेल नहीं खाते, जिससे भावनात्मक प्रभाव कम हो जाता है।

वहीं, फिल्म की खूबियों की बात करें तो फिल्म का विषय बड़ा और सामयिक है, यह लालच, भ्रष्टाचार और नैतिकता जैसे गंभीर मुद्दों पर बात करती है। कई दृश्यों में फिल्म दर्शकों को बांधने में सफल रहती है। शेखर कम्मुला का निर्देशन संतुलित है, विशेषकर इमोशनल और टकराव वाले दृश्यों में। धनुष, नागा अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने बेहतरीन अभिनय किया है। धनुष की बॉडी लैंग्वेज और नागा अर्जुन की स्क्रीन प्रेज़ेंस प्रभावशाली है। देवी श्री प्रसाद का संगीत कैची है और फिल्म को व्यावसायिक अपील देता है। कुल मिलाकर ‘कुबेरा’ एक ठीक ठाक फिल्म है। हालांकि हिंदी के दर्शकों को दक्षिण से जिस तरह की उम्मीद रहती है ये वैसी फ़िल्म नहीं, लेकिन विषय की गंभीरता, अभिनय और संगीत इसे एक बार जरूर देखने लायक बनाते हैं।

क्या कहतें हैं दर्शक
सोशल मीडिया पर ‘कुबेरा’ देखने के बाद कई ऑडियंस इसकी तारीफ कर रहे हैं। कुछ कह रहे हैं कि धनुष को नेशनल अवॉर्ड मिलेगा तो कुछ कह रहे हैं कि ये फाड़ू कहानी है। वहीं कुछ ने इसे कमजोर भी बताया। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, ‘इंटरवल तक रोंगटे खड़े होते हैं तो क्लाइमैक्स चिल कर देता है। ‘कुबेरा’ में ऐसा कोई मूमेंट नहीं जो आपको निराश करे। इसे सबको एन्जॉय करना चाहिए।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अगर नेशनल अवॉर्ड सच्चे हैं तो ‘कुबेरा’ की परफॉर्मेंस के लिए धनुष को ये अवॉर्ड मिलना ही चाहिए।’ वहीं ऐसे भी कई यूजर हैं जो इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...